देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं?
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी 24 जनवरी से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं और वो दिल्ली में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, कई छात्र हिरासत में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू हो गया है। छात्र प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें
मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान पालघर तहसील के खरडी गांव में 24 से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं।
गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के कुल 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली: JNU के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया में भी दिखाई जाएगी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर अब केंद्रीय जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय भी सामने आ गया है।
महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर
महाराष्ट्र के कई इलाकों में ठंड फिर से लौट सकती है। भारतीय मौसम विभाग की पुणे इकाई के मुताबिक, 29 जनवरी से शुरू हो रही ठंड 2 फरवरी तक जारी रहने के आसार हैं।
भारत ने पूर्वी लद्दाख में 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर खोई अपनी उपस्थिति- रिपोर्ट
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है।
भारत ने SCO की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री को भेजा निमंत्रण- रिपोर्ट
भारत के शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को निमंत्रण भेजने की खबर है।
गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी
गुजरात के पंचमहल जिले की एक अदालत ने 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में दो बच्चों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के 17 लोगों की हत्या के मामले के 22 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की नीति में किया बदलाव, जानें नए नियम
एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में पिछले दिनों हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद मंगलवार को अपनी शराब परोसे जाने संबंधी नीति में बदलाव किया है।
लखीमपुर खीरी हादसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली 8 हफ्तों की अंतरिम जमानत
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम को गिरे चार मंजिला अलाया अपार्टमेंट मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में लिया है।
JNU: प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर किन नियमों के तहत लगाया गया प्रतिबंध?
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
भूकंप क्यों और कब आता है और भारत के कौन से हिस्सों को सर्वाधिक खतरा है?
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए
महाराष्ट्र के पुणे जिले में नदी के किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है।
सुप्रीम कोर्ट के आपत्तियां सार्वजनिक करने पर रिजिजू का ऐतराज, बोले- उचित समय पर दूंगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सरकार की आपत्तियों को सार्वजनिक करने पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त ऐतराज जताया है।
दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर पहली बार BSF के ऊंट दल पर दिखेंगी महिला जवान
दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ऊंट दल पर महिलाएं दिखेंगी।
श्रद्धा हत्याकांड: घटना के दिन दोस्त से मिली थी श्रद्धा, नाराज आफताब ने की हत्या- चार्जशीट
दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि श्रद्धा घटना के दिन अपने दोस्त से मिली थी और इससे नाराज आफताब ने उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश: मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा मंगलवार को विशेष कार्य बल (STF) ने किया। उन्होंने यहां छापा मारकर काम करने वाले असलम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरू: फ्लाईओवर से शख्स ने उड़ाए पैसे, लूटने के लिए जमा हुई भीड़; देखें वीडियो
बेंगलुरू में सिरसी सर्किल फ्लाईओवर से एक शख्स ने केआर मार्केट में खूब पैसा लुटाया, जिसे लूटने के लिए आसपास भीड़ जमा हो गई।
पी-गेट: पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में हुए प्रकरण में एयर इंडिया पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 6 दिसंबर को एयर इंडिया की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक यात्री द्वारा पेशाब किए जाने के मामले में जानकारी नहीं देने पर एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में था केंद्र
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 बताई जा रही है।
LAC के पास हाइवे बना रहा भारत, चीन को मिलेगा जवाब
भारत अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हाइवे का निर्माण करने जा रहा है। चुशुल से लेकर डेमचोक के बीच बनने वाले इस सिंगल लेन हाइवे की लंबाई 135 किलोमीटर होगी और यह अगले दो सालों में बनकर तैयार हो जाएगा।
असम: 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर होगा POCSO का केस
असम सरकार ने 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों से शादी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।
मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया
मुंबई के झावेरी बाजार क्षेत्र में चार लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बनकर एक व्यापारी के कार्यालय पर छापा मारा और अपने साथ 25 लाख रुपये की नकदी और 3 किलो सोना ले गए।
दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर, चौथे स्थान पर खिसके
अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी अब दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल नहीं हैं और वह खिसक कर चौथे नबंर पर आ गए हैं।
राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद तलवार से केक काटकर खुशी जाहिर की।
हैदराबाद विश्वविद्यालय में हुई प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
हैदराबाद विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की विवादित डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब
दिल्ली में 31 मार्च तक छह दिन ड्राई डे होगा। इस दौरान किसी भी दुकान पर शराब नहीं बेची जाएगी।
स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल
दिल्ली से हैदराबाद जा रही एक स्पाइसजेट की फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री द्वारा क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।
जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण सिंह धर द्वार में रविवार को पहला मकान ढह गया।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच नहीं चल रही महाभारत- कानून मंत्री रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच 'महाभारत' नहीं चल रही है और लोकतंत्र में बहस और चर्चा होती है।
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है?
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।
हिजाब विवाद: परीक्षा में बैठने के लिए छात्राएं पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, CJI करेंगे विचार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तीन जजों की एक बेंच गठित करने का विचार करेंगे।
मोरबी हादसा: ठेका लेने वाले ओरेवा समूह के MD के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
गुजरात के मोरबी पुल हादसे में पुलिस ने मरम्मत का ठेका लेने वाले ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक (MD) जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान निकोबार के द्वीप, प्रधानमंत्री ने किया नामकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया है।
अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन
कोरोना वायरस के कारण वीजा प्रक्रिया के रुके मामलों और वीजा मिलने में देरी को कम करने के लिए अमेरिका ने नई पहल करते हुए आवेदकों के विशेष साक्षात्कार का आयोजन शुरू किया है।
बेंगलुरू: अवैध रूप से रह रही पाकिस्तान की 19 वर्षीय लड़की जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार
बेंगलुरू पुलिस ने जाली दस्तावेजों के साथ अवैध तरीके से रह रही पाकिस्तान की 19 वर्षीय लड़की इकरा जिवानी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ रह रहे मुलायम सिंह यादव (26) नाम के शख्स को भी पकड़ा गया है।
झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई पेट्रोल छिड़ककर आग, इलाज के दौरान मौत
झारखंड के हजारीबाग में दुष्कर्म का विरोध करने पर आग के हवाले की गई 23 वर्षीय महिला की रविवार को इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में मौत हो गई।