NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर, चौथे स्थान पर खिसके
    अगली खबर
    दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर, चौथे स्थान पर खिसके
    दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर

    दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर, चौथे स्थान पर खिसके

    लेखन नवीन
    Jan 24, 2023
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी अब दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल नहीं हैं और वह खिसक कर चौथे नबंर पर आ गए हैं।

    'ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स' ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की अपनी दैनिक रैंकिंग सूची जारी की है।

    24 जनवरी को अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं, जबकि फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट और टेस्ला के मालिक एलन मस्क शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं।

    नुकसान

    अडाणी समूह के कारोबार में गिरावट दर्ज

    दरअसल, अडाणी समूह के कारोबार में पिछले 24 घंटों में 87.20 करोड़ डॉलर ( लगभग 7,115 करोड़ रुपये ) की गिरावट देखी गई। 24 जनवरी, 2022 से अब तक उन्हें 68.30 करोड़ डॉलर (लगभग 6,871 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

    अंबानी के लिए संबंधित आंकड़े क्रमश: 45.70 करोड़ डॉलर (3,729 करोड़ रुपये) और 2.38 अरब डॉलर (19,417 करोड़ रुपये) के करीब हैं।

    हालांकि, अडाणी और मुकेश अंबानी अभी भी सबसे अमीर एशियाई बने हुए हैं।

    अमीर व्यक्ति

    भारत के सबसे अमीर शख्स हैं अडाणी

    रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी 120 अरब डॉलर (11.63 लाख करोड़ रुपये) कुल नेट वर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में अभी भी शीर्ष पर हैं।

    उन्होंने 2021 में अपनी संपत्ति को तीन गुना किया था और 2022 में उन्होंने इसे दोगुना कर लिया। यह भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में हुए इजाफे के पीछे का मुख्य कारण रहा।

    अडाणी वर्तमान में दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    अंबानी

    ब्लूमबर्ग की सूची में मुकेश अंबानी 12वें नबर पर

    ब्लूमबर्ग के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 84.7 अरब डॉलर (करीब 6.9 लाख करोड़ रुपये) की नेट वर्थ के साथ भारत के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

    अडाणी 2022 में पहली बार भारत के सबसे अमीर शख्स बने थे और 2013 के बाद अंबानी लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे।

    अंबानी की कुल संपत्ति में पिछले वर्ष के मुकाबले पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    शापुर मिस्त्री

    शापूर मिस्त्री भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

    इस सूची में भारतीय कारोबारी शापूर मिस्त्री का नाम 45वें स्थान पर है। मिस्त्री की नेट वर्थ करीब 29.2 अरब डॉलर (करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये) के करीब है।

    दुनिया से सबसे अमीर घरानों से ताल्लुक रखने वाले शापूर ने बीते साल अपने भाई साइरस मिस्त्री और पिता शापूरजी पलोनजी को खोया था।

    वह भारत के तीसरे अमीर व्यक्ति हैं और उन्हें कारोबार में अभी 24.5 लाख डॉलर (करीब 19.6 करोड़ रुपये) का फायदा हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम अडाणी
    अडाणी समूह
    मुकेश अंबानी

    ताज़ा खबरें

    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा

    गौतम अडाणी

    5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतर सकता है अडाणी समूह, अंबानी से होगा आमना-सामना अडाणी समूह
    दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति NDTV
    दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई मुकेश अंबानी

    अडाणी समूह

    5G स्पेक्ट्रम में रिलायंस जियो को मिला सबसे बड़ा हिस्सा; बाकी कंपनियों ने कितना किया खर्च? भारती एयरटेल
    सेंसेक्स 478 अंक चढ़ा तो निफ्टी 17,100 अंक के ऊपर हुआ बंद बिटकॉइन
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,202 अंक तो निफ्टी 17,500 अंक हुआ पार शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजारः सेंसेक्स 59,307 अंक तो निफ्टी 17,576 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    मुकेश अंबानी

    एंटीलिया केस: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को निलंबित किया, पहले भी हो चुका है निलंबन बॉम्बे हाई कोर्ट
    एंटीलिया केस: NIA के हाथ लगे कई अहम सुराग, वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार बरामद मुंबई
    एंटीलिया केस: हीरेन को बेहोश कर पानी में फेंके जाने की संभावना, मिले सुराग मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों से भरी गाड़ी के मामले में कब-क्या हुआ? सचिन वाजे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025