Page Loader
राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक
रेप व हत्यारोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम तलवार से काटते दिखा केक (तस्वीर: ट्विटर/@drshamamohd)

राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक

लेखन गजेंद्र
Jan 24, 2023
12:57 pm

क्या है खबर?

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद तलवार से केक काटकर खुशी जाहिर की। हरियाणा के रोहतक सुनरिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को शनिवार को दूसरी बार इतनी लंबी पैरोल मिली है। उसका तलवार से केक काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन आर्म्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित है।

आरोपी

हरियाणा पंचायत चुनाव के समय मिल चुकी है 40 दिन की पैरोल

जमानत याचिका में राम रहीम ने कहा था कि वह डेरा के पूर्व प्रमुख सतनाम सिंह के जन्मदिवस पर 25 जनवरी को शामिल होना चाहता है। राम रहीम को 14 महीने में चौथी बार पैरोल मिली है। इससे पहले हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान अक्तूबर, 2022 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम को अगस्त, 2017 में पंचकुला में CBI कोर्ट ने आश्रम की दो महिलाओं से रेप के मामले में दोषी ठहराया था।