Page Loader
महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए
महाराष्ट्र के पुणे में नदी किनारे एक परिवार के 7 सदस्यों के शव मिले (तस्वीर: pexels)

महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए

लेखन गजेंद्र
Jan 24, 2023
07:49 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नदी के किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, शवों में एक वृद्ध दंपति, तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें चार शव 18 जनवरी को और तीन शव 21 जनवरी को मिले। पुलिस ने बताया कि सभी शव पुणे शहर से 45 किलोमीटर दूर स्थित दौंड तहसील के यावत गांव के बाहर भीमा नदी के पास मिले हैं।

घटना

पुलिस को सामूहिक आत्महत्या का शक

पुलिस के मुताबिक, सभी सातों सदस्य एक ही परिवार के हैं। इसमें दंपति, उनकी बेटी, दामाद और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी शव नदी से 200 से 300 मीटर दूर पड़े थे। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फिर भी सभी एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।