NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 10, 2022
    07:48 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इनमें भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही योगी आदित्यनाथ नए इतिहास रच दिया है और वे पूर्ण कार्यकाल के बाद सत्ता में दोबारा वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

    चुनाव के दौरान पार्टियों के साथ-साथ कुछ चर्चित उम्मीदवारों पर भी लोगों की नजरें रहीं। आइए जानते हैं कि इन उम्मीदवारों में से कौन जीता और कौन हारा।

    योगी और अखिलेश

    योगी गोरखपुर तो अखिलेश करहल से जीते

    राज्य में भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर की अपनी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने में भी कामयाब रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सुखवती उपेंद्र दत्त शुक्ला को एक लाख से अधिक वोटों से हराया।

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की और भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपा बघेल को 66,000 से अधिक वोटों से हराया।

    शिवपाल यादव और आजम खान

    शिवपाल यादव और आजम खान भी जीते

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भी जीत गए हैं। उन्होंने जसवंतनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को लगभग 91,000 वोटों से हराया। वो सपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे।

    जसवंतनगर सीट को यादव परिवार का गढ़ माना जाता है और 1985 से यहां मुलायम परिवार का ही कोई सदस्य जीतता आ रहा है।

    जेल में बंद सपा नेता आजम खान भी रामपुर सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना को लगभग 47,000 वोटों से हराया।

    हार-जीत

    केशव प्रसाद मौर्य पीछे, स्वामी प्रसाद मौर्य हारे

    उत्तर प्रदेश में मौर्य समुदाय के कद्दावर नेता माने जाने वाले केशव प्रसाद मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य को करारा झटका लगा है।

    भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य सिराथू सीट से सपा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं।

    दूसरी तरफ कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद अपनी सीट नहीं बचा सके और फाजिलनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने उन्हें मात दी।

    अन्य बड़े नाम

    ओपी राजभर भी जीते, संगीत सोम हारे

    सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने जहूराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण को मात दी।

    इसके विपरीत मुजफ्फरनगर दंगों से चर्चा में आए भाजपा नेता संगीत सोम अपनी सीट पर हार गए। उन्हें सरधना सीट से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने हराया। पिछली बार संगीत सोम यहां से जीते थे और उन्होंने प्रधान को ही हराया था।

    जानकारी

    नोएडा से भाजपा प्रत्याशी ने बताया रिकॉर्ड

    नोएडा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने 1.79 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। वो महाराष्ट्र के अजित पवार को पछाड़कर सबसे ज्यादा अंतर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार बन गए हैं। पवार 1.64 लाख वोटों से जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    अखिलेश यादव
    केशव प्रसाद मौर्य
    शिवपाल यादव

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान के मददगार तुर्की को भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी सुनाया PoK
    'ज्वेल थीफ' की अभिनेत्री निकिता दत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित, दिया स्वास्थ्य अपडेट कोरोना वायरस
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर
    'हेरा फेरी' के लिए परेश रावल को मिली थी इतनी रकम, सुनील-अक्षय की फीस भी जानिए परेश रावल

    योगी आदित्यनाथ

    महंत नरेंद्र गिरी की मौत: शिष्य आनंद गिरी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: गंभीर अपराधों में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा बर्खास्त- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी: किसानों और सरकार के बीच समझौता, मृतकों के परिजनों मिलेगा 45 लाख का मुआवजा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश सरकार पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का 4,084 करोड़ बकाया, MHA ने लिखा पत्र गृह मंत्रालय

    अखिलेश यादव

    लॉकडाउन: जानिए कैसे समय बिता रहे हैं देश के दिग्गज नेता उद्धव ठाकरे
    लॉकडाउन: प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाया मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी समेत तमाम बड़े नेताओं को फोन नरेंद्र मोदी
    विकास दुबे एनकाउंटर: राजनेताओं से लेकर मारे गए पुलिसवालों के परिवारों तक, जानिए किसने क्या कहा मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: मां-बेटी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर लखनऊ

    केशव प्रसाद मौर्य

    जो राहुल गांधी नहीं कर पाए वो करेंगी स्मृति ईरानी, अमेठी में बनाएंगी अपना घर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का प्रियंका गांधी पर पलटवार, बताया 'ट्विटर वाली नेता' भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश: 12 जिलों में पांचवें चरण का मतदान कल, 6 मंत्रियों की किस्मत दांव पर उत्तर प्रदेश

    शिवपाल यादव

    उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025