NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी
    राजनीति

    विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी

    लेखन मुकुल तोमर
    March 11, 2022 | 02:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती; पंजाब में AAP की सुनामी
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर, चार राज्यों में जीती

    पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) का डंका बजा है और दोनों पार्टियों ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने मणिपुर और उत्तराखंड में भी पूर्ण बहुमत हासिल किया है, वहीं गोवा में भी वह सबसे पड़ी पार्टी बनकर उभरी है और पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई। यहां वह निर्दलीयों के साथ आराम से सरकार बना लेगी।

    उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी

    राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य की 403 सीटों में से 273 पर भाजपा और उसके सहयोगी ने जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके सहयोगी मात्र 125 सीट ही जीत पाए, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी लगभग साफ हो गई है और मात्र एक सीट जीत हासिल की। कांग्रेस ओर अन्य ने केवल दो-दो सीटें जीती। इस जीत से योगी आदित्यनाथ का कद काफी बढ़ेगा।

    पंजाब में AAP का स्वीप

    पंजाब में AAP की सुनामी देखने को मिली और पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही और वह मात्र 18 सीटें जीत पाई। अकाली दल तीन और अमरिंदर सिंह और भाजपा का गठबंधन मात्र दो सीटें जीत पाया। बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती। AAP की लहर में चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश और सुखबीर बादल जैसे तमाम बड़े नाम हार गए।

    सत्ता में वापसी कर उत्तराखंड में भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड

    उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। राज्य के इतिहास में ये पहली बार है जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने राज्य की 70 सीटों में से 47 पर जीत दर्ज की जो बहुमत के आंकड़े 36 से 11 अधिक है। सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस मात्र 19 सीटें जीत पाई, वहीं दो-दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों और BSP ने कब्जा किया।

    मणिपुर में पहली बार भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

    मणिपुर में भी भाजपा ने इतिहास में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने राज्य की 60 सीटों में से 32 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस गठबंधन मात्र पांच सीटें जीत पाया, वहीं 23 सीटों पर निर्दलीय और स्थानीय पार्टियों के उम्मीदवार जीते। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे हैं और उनका लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। वह पिछले चुनाव के बाद से ही मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।

    गोवा में पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई भाजपा

    पांचों राज्यों में गोवा एकमात्र ऐसा राज्य रहा जहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन यहां भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। भाजपा ने राज्य की 40 सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की और वह पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई। कांग्रेस मात्र 11 सीट जीत पाई, वहीं दो सीटें AAP के खाते में गईं। तीन सीटों पर निर्दलीय और चार सीटों पर स्थानीय पार्टियां जीती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    पंजाब विधानसभा चुनाव
    गोवा विधानसभा चुनाव
    मणिपुर विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश नतीजे: सिराथू सीट से हारे भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य केशव प्रसाद मौर्य
    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बसपा का सफाया, क्या खत्म हो रही मायावती की राजनीति? मायावती
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज की समाजवादी पार्टी

    पंजाब विधानसभा चुनाव

    कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर? आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात आम आदमी पार्टी समाचार

    गोवा विधानसभा चुनाव

    गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय कांग्रेस समाचार
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर आम आदमी पार्टी समाचार
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पणजी सीट से हारे उत्पल पर्रिकर आम आदमी पार्टी समाचार
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत कांग्रेस समाचार

    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP आगे, जानिए सभी राज्यों का हाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू विधानसभा चुनाव
    एग्जिट पोल क्या और कैसे होते हैं और ये कितने सही साबित होते आए हैं? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान जारी मणिपुर

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

    उत्तराखंड की खटीमा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे पुष्कर सिंह धामी
    उत्तराखंड नतीजे: लालकुआं सीट से हारे कांग्रेस के हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी ने हराया हरीश रावत
    विधानसभा चुनाव: गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म, कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया आचार संहिता का उल्लंगन, पत्नी पर भी आरोप भाजपा समाचार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023