NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
    राजनीति

    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू

    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 10, 2022, 08:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू
    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में मतगणना शुरू

    जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो क्षण आ गया है और पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं। सबकी नजरें मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश और पंजाब के नतीजों पर हैं। इन दोनों राज्यों के नतीजे देश की राजनीति को प्रभावित करने का माद्दा रखते हैं, खासकर उत्तर प्रदेश के जो देश का सबसे बड़ा राज्य है।

    उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी में मुख्य टक्कर

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान हुआ था। राज्य में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ भाजपा और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मानी जा रही है। एग्जिट पोल्स में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। सपा ने अपनी जीत का भरोसा व्यक्त किया है।

    पंजाब में क्या स्थिति?

    पंजाब विधानसभा चुनाव की वोटिंग 20 फरवरी को हुई थी। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच है। एग्जिट पोल्स में राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ AAP की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। अगर ऐसा होता है तो इसे राष्ट्रीय मंच पर AAP का आगमन माना जा सकता है, जो अभी तक केवल दिल्ली तक सीमित रही है।

    उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है और अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर से उसकी सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। कुछ एग्जिट पोल्स में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का भी अनुमान लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था।

    गोवा में किसी को बहुमत न मिलने के आसार

    देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रही है, हालांकि AAP और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और भाजपा दोनों के बहुमत से पीछे रहने का अनुमान लगाया गया है। इसे देखते हुए उन्होंने छोटी पार्टियों से संपर्क किया है।

    मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

    मणिपुर विधानसभा चुनाव का मतदान 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में हुआ। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच है। पिछली बार यहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, लेकिन भाजपा छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने में कामयाब रही थी। इस बार एग्जिट पोल्स में राज्य में भाजपा को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    पंजाब विधानसभा चुनाव
    गोवा विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण भाजपा समाचार
    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल मेघालय
    जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? चुनाव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बनाई योजना, गोबर से बनाई जाएगी बायोगैस नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी
    EVM के लिए सरकारी वाहन चेक करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही FIR समाजवादी पार्टी

    पंजाब विधानसभा चुनाव

    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी
    पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल पंजाब
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान दिल्ली
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार

    गोवा विधानसभा चुनाव

    गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें गोवा
    लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ नरेंद्र मोदी
    गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल नरेंद्र मोदी
    गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे प्रमोद सावंत, भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भाजपा समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023