राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से की, बोले- खुलेआम पैसे बांट रहे
दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारने की अपील की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी
दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को विपक्षी गठबंधन INDIA की 2 अहम पार्टियों का समर्थन मिला है। इससे अरविंद केजरीवाल जहां खुश हो गए हैं, वहीं कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं।
दिल्ली में चुनावों से पहले 'राजमहल' और 'शीशमहल' को लेकर विवाद, आज क्या-क्या हुआ?
दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर टकराव बढ़ गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के खिलाफ INDIA गठबंधन उम्मीदवार पहुंचे कोर्ट, 60 से अधिक याचिकाएं दायर
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को चुनौती देते हुए INDIA गठबंधन के 63 उम्मीदवारों ने बॉम्बे हाई कोर्ट की विभिन्न पीठ में याचिकाएं दायर की हैं।
अश्लील बयानों के कारण कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट, महिला उम्मीदवार की संभावना
अपने आपत्तिजनक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा में बैठाया जा सकता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से फिर वापस लिया गया सरकारी आवास, केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर सरकारी आवास वापस लेने का बड़ा आरोप लगाया है।
चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर दी चेतावनी, कहा- केस करेंगे
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जाहिर की है और सख्त चेतावनी दी है।
विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को होगी मतगणना
चुनाव आयोग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने पोस्टर वॉर के बीच अमित शाह को 'चुनावी मुसलमान' करार दिया
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान, 6 सीटों पर उपचुनाव भी होगा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर बाद 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
अरविंद केजरीवाल का दावा, कुछ दिन में मनीष सिसोदिया के घर पर पड़ेगा CBI का छापा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर दावा किया है।
दिल्ली में इंडिया गेट का नाम बदलकर 'भारत माता द्वार' करने की मांग, लिखा पत्र
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलकर 'भारत माता द्वार' करने की मांग की है।
रमेश बिधूड़ी के बयान पर जवाब देते समय भावुक हुईं मुख्यमंत्री आतिशी, निकले आंसू
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयानों पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।
दिल्ली में कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया।
दिल्ली में इस बार 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता, संख्या 3 लाख बढ़ी
दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी। इस बार दिल्ली में 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाए गए भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।
महाराष्ट्र में फिर बदलाव की आहट, उद्धव ठाकरे-सुप्रिया सुले क्यों कर रहे देवेंद्र फडणवीस की तारीफ?
महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां के राजनीतिक समीकरण बिना चुनावों के भी बदलते रहते हैं। राज्य में ऐसे ही बदलाव की सुगबुगाहट एक बार फिर उठने लगी है। इसकी वजह है विरोधी पार्टियों द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ किए जाना।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।
अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में सरकार बनने के बाद पानी के गलत बिल होंगे माफ
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उतारने का फैसला लिया है।
असम जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को राजनीतिक पार्टी बनाएंगे
असम की जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।
नीतीश कुमार फिर बदलेंगे पाला? लालू यादव के 'दरवाजे खुले हैं' बयान पर दिया ये जवाब
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले नीतीश कुमार पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि वे अपने सियासी करियर में कई बार पाला बदल चुके हैं।
शरद और अजित पवार क्या आएंगे साथ? इन वजहों से लग रही एक होने की अटकलें
महाराष्ट्र में फिलहाल कोई चुनाव नहीं है, लेकिन यहां की राजनीति में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल का दावा, केंद्र सरकार फिर से ला रही कृषि कानून
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर रद्द हो चुके 3 कृषि कानूनों को पीछे से लागू करने का आरोप लगाया है।
शिवराज सिंह चौहान ने आतिशी को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली सरकार को किसानों से हमदर्दी नहीं
दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले पत्र लिखने की राजनीति तेज होती जा रही है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर किसानों के मुद्दे पर चिंता जताई है।
अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, भाजपा को लेकर पूछे ये सवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने भागवत से 4 सवाल पूछे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा क्यों नहीं करते? मुख्यमंत्री बीरेन ने ये जवाब दिया
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के 31 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशांत राज्य के लिए माफी मांगने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह पर आपराधिक मुकदमा करेंगे संदीप दीक्षित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, बोले- पुजारी और ग्रंथी योजना के बाद मिल रही गालियां
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं पर गंदी गालियां देने का आरोप लगाया है।
भाजपा का दावा- राष्ट्रीय शोक के बावजूद राहुल गांधी जश्न मनाने वियतनाम गए, कांग्रेस का जवाब
भाजपा ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जारी राष्ट्रीय शोक के बावजूद नए साल का जश्न मनाने का आरोप लगाया है।
पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को गुंडा कहा, बोले- उसने BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन बेच दिया
बिहार के पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों पर हुई लाठीचार्ज और FIR के लिए जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को जिम्मेदार ठहराया और उनको गुंडा कहा।
रोहिंग्या मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का मंत्री पर आरोप, बोले- हरदीप पुरी को गिरफ्तार किया जाए
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री पर बड़ा आरोप लगाया।
दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का एक और बड़ा दांव, पुजारी-ग्रंथियों को मिलेंगे 18,000 रुपये
दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा दांव चला है।
अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है; भाजपा ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए सक्रिय हुआ RSS, भाजपा की जीत के लिए बना रहा रणनीति
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अहम भूमिका निभाई थी। अब RSS निकाय चुनावों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में की गई विसर्जित, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को यमुना नदी में विसर्जित कर दी गई।
अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, कहा- मतदाता सूचियों में हेराफेरी के लिए चलाया ऑपरेशन लोटस
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उस पर दिल्ली की मतदाता सूचियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे 'ऑपरेशन लोटस' नाम दिया है।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर सियासत: राहुल गांधी बोले- सरकार ने अपमान किया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 27 दिसंबर की रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज यानी 28 दिसंबर को दिल्ली के निगम बोधी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के जांच के आदेश देने पर भड़के, भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला सम्मान निधि और संजीवनी योजनाओं की घोषणा पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के जांच के आदेश देने से अरविंद केजरीवाल भड़क उठे हैं।
मनमोहन सिंह के लिए कांग्रेस ने की स्मारक की मांग, खड़गे ने सरकार को लिखा पत्र
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए अलग स्मारक स्थल की मांग की है। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।