NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अश्लील बयानों के कारण कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट, महिला उम्मीदवार की संभावना
    अगली खबर
    अश्लील बयानों के कारण कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट, महिला उम्मीदवार की संभावना
    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट

    अश्लील बयानों के कारण कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट, महिला उम्मीदवार की संभावना

    लेखन गजेंद्र
    Jan 08, 2025
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    अपने आपत्तिजनक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा में बैठाया जा सकता है।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके पार्टी नेताओं को नाराज कर दिया है।

    उनके बयान के बाद से अब तक दो बार संगठनात्मक बैठक हो चुकी है, जिसमें कालकाजी से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने या स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई है।

    बैठक

    कालकाजी से भाजपा उतार सकती है कोई महिला उम्मीदवार

    बिधूड़ी को भाजपा ने कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने आतिशी और कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।

    बिधूड़ी के बयान के बाद पार्टी के नेताओं ने इस सीट से बिधूड़ी को हटाकर किसी महिला उम्मीदवार को टिकट देने का सुझाव दिया है।

    संभावना है कि भाजपा नई दिल्ली की पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष योगिता सिंह या मनप्रीत कौर कालका को उतार सकती है।

    नाराजगी

    बयानों की वजह से बिधूड़ी का हुआ काफी नुकसान

    सितंबर 2023 में नए संसद भवन में बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली (अब कांग्रेस में) के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसका काफी विरोध हुआ था।

    इसके बाद उनको लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट भी नहीं मिला और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिलने वाली जगह से भी किनारे लगा दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आतिशी और प्रियंका पर बिधूड़ी की टिप्पणी से नाराज होकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनको फटकार लगा दी है।

    पहचान

    कौन हैं रमेश बिधूड़ी?

    बिधूड़ी बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में रहे।

    भाजपा में वे राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के संपर्क में आए और दिल्ली भाजपा का उपाध्यक्ष और महासचिव पद संभाला।

    1993 और 1998 में उन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा और हार गए। 2003 में तुगलकाबाद सीट से वह विधायक बने। उन्होंने 2008-2013 में भी जीत बरकरार रखी।

    इसके बाद 2014-2019 में वे दक्षिणी दिल्ली से सांसद बने थे।

    बयान

    बिधूड़ी ने आतिशी और प्रियंका पर क्या दिय़ा था बयान?

    बिधूड़ी ने कालकाजी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, "जैसे हमने ओखला और संगम विहार में सड़कों को बेहतर बनाया है, हम निश्चित रूप से कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह चिकना बना देंगे।"

    इसके बाद उन्होंने आतिशी पर निशाना साधा और कहा, "मार्लेना अब सिंह बन गई है। उसने अपने पिता को बदल लिया है। वह पहले मार्लेना थी, लेकिन अब सिंह बन गई है।"

    इस बयान पर आतिशी रो पड़ी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली
    आतिशी
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    रमेश बिधूड़ी

    रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया बहुजन समाज पार्टी
    भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी केजरीवाल के खिलाफ भी कर चुके हैं अमर्यादित टिप्पणी, पुराना वीडियो वायरल अरविंद केजरीवाल
    संसद के अंदर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर किसने क्या कहा? बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है?  कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली पुलिस का हुड़दंगियों के लिए इंतजाम, वीआईपी लाउंज में पार्टी; लाल-नीली बत्ती परिवहन सेवा मुफ्त दिल्ली पुलिस
    अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, बोले- पुजारी और ग्रंथी योजना के बाद मिल रही गालियां अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली के बाद बिगड़ी मुंबई की हवा, GRAP के चौथे चरण की पाबंदियां लागू मुंबई
    पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में सता रहा कोहरा, बारिश का भी अलर्ट जारी  बारिश

    आतिशी

    मनीष सिसोदिया की जमानत पर फूट-फूटकर रोईं कैबिनेट मंत्री आतिशी, बोलीं- सच्चाई की जीत हुई मनीष सिसोदिया
    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर संशय खत्म, कैलाश गहलोत का नाम तय दिल्ली
    दिल्ली हाई कोर्ट का अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ मानहानि मामला रद्द करने से इंकार अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आतिशी समेत इन नामों की हो रही चर्चा दिल्ली

    प्रियंका गांधी

    नीतीश से केजरीवाल तक, वाराणसी से मोदी को चुनौती दे सकते हैं INDIA के ये नेता  नरेंद्र मोदी
    भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट में आया नाम रॉबर्ट वाड्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025