Page Loader
अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, भाजपा को लेकर पूछे ये सवाल 
अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है

अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, भाजपा को लेकर पूछे ये सवाल 

लेखन आबिद खान
Jan 01, 2025
12:51 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने भागवत से 4 सवाल पूछे हैं। केजरीवाल ने पूछा कि भाजपा नेता पैसे बांट रहे हैं, पूर्वांचली और दलित लोगों के नाम कटवाने का भी प्रयास कर रही है।​​​​ क्या RSS को नहीं लगता की भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। चिट्ठी के बाद राजनीति भी तेज हो गई है।

चिट्ठी

केजरीवाल की चिट्ठी में क्या है?

चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया है क्या RSS उसका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या RSS वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचलियों के वोट काटे जा रहे हैं। क्या RSS को लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है? आखिर में पूछा कि क्या RSS को नहीं लगता है कि भाजपा जनतंत्र को कमजोर कर रही है?

भाजपा

भाजपा ने भी केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। सचदेवा ने लिखा, "आपको नए साल की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। हम सभी बचपन से ही नव वर्ष के दिन में बुरी आदतों को छोड़ने और अच्छे और कुछ नए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज नव वर्ष 2025 के पहले दिन आप भी झूठ बोलने की, छल कपट करने की अपनी गलत आदतें छोड़ कर खुद में सार्थक परिवर्तन लाएंगे।"

आरोप

AAP ने प्रवेश वर्मा पर लगाए थे पैसे बांटने के आरोप

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा था कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। आतिशी ने वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, आरोपों पर वर्मा ने कहा था कि ये पैसे उनके पिताजी की संस्था के तहत बांटे गए थे। उन्होंने कहा था, "मेरे पिताजी साहिब सिंह वर्मा ने जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए संस्था बनाई थी। उसके तहत महिलाओं को पैसे बांटे जा रहे थे।"

चुनाव

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव

दिल्ली में फरवरी, 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। AAP बिना किसी पार्टी से गठबंधन के अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। AAP ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे दिए हैं, जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई है। मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से जंगपूरा भेजा गया है।