NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शिवराज सिंह चौहान ने आतिशी को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली सरकार को किसानों से हमदर्दी नहीं
    अगली खबर
    शिवराज सिंह चौहान ने आतिशी को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली सरकार को किसानों से हमदर्दी नहीं
    शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है

    शिवराज सिंह चौहान ने आतिशी को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली सरकार को किसानों से हमदर्दी नहीं

    लेखन आबिद खान
    Jan 02, 2025
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले पत्र लिखने की राजनीति तेज होती जा रही है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर किसानों के मुद्दे पर चिंता जताई है।

    उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन है और सरकार में किसानों के लिए कोई संवेदना नहीं है।

    इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को पत्र लिखा था।

    पत्र

    शिवराज ने पत्र में क्या-क्या लिखा?

    शिवराज ने कहा, "बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं। आपने कभी भी दिल्ली के किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए हैं। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोका है। आपकी सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है। आज दिल्ली के किसान परेशान और चिंतित हैं। दिल्ली में AAP सरकार का किसानों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।"

    केजरीवाल

    शिवराज बोले- केजरीवाल ने किसानों के साथ धोखा किया

    कृषि मंत्री ने आगे लिखा, "केजरीवाल ने हमेशा चुनावों से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर राजनैतिक लाभ लिया है। केजरीवाल ने सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णयों को लेने की जगह अपना रोना रोया है। 10 सालों से दिल्ली में AAP सरकार है, लेकिन केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है। दिल्ली के किसान केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। चिंता की बात है कि आपकी सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया।"

    किसान

    शिवराज बोले- दिल्ली के किसानों से ज्यादा बिल वसूला जा रहा

    चौहान ने लिखा, "AAP मुफ्त बिजली की बात करती है, लेकिन दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए उच्च बिजली दरें निर्धारित कर रखी हैं। किसानों से दिल्ली में बिजली के लिए व्यवसायिक दरों पर शुल्क लिया जा रहा है। सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए सस्ती बिजली जरूरी है, लेकिन दिल्ली में किसानों से कृषि बिजली के लिए बड़ी राशि वसूली जा रही है। AAP ने यमुना से लगे हुए गांवों में सिंचाई के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।"

    पत्र पर राजनीति

    दिल्ली में जारी है पत्र को लेकर राजनीति

    एक जनवरी को केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा से जुड़े 4 सवाल पूछे थे।

    इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल को पत्र लिख नए साल पर झूठ नहीं बोलने जैसे 5 संकल्प लेने की बात कही थी।

    कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आतिशी ने धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने से जुड़े कथित आदेश पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली सरकार
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    आतिशी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केजरीवाल कोर्ट में हुए पेश दिल्ली विधानसभा
    #NewsBytesExplainer: विश्वास और अविश्वास मत में क्या है अंतर और सदन में कब लाए जाते हैं?  अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल का दावा, अफसरों को गिरफ्तारी और नौकरी से निकाले जाने की धमकी मिल रही अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में निर्धारित से ज्यादा पुराने वाहनों पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए कितना देना होगा दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, AAP का आरोप- भाजपा ने गुंडे भेजे दिल्ली
    महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा-NCP शरद ने जारी की 22-22 उम्मीदवारों की सूची, AAP नहीं लड़ेगी चुनाव  महाराष्ट्र
    दिल्ली में 10,000 बस मार्शलों को फिर मिलेगा रोजगार, दिल्ली सरकार ने पारित किया प्रस्ताव दिल्ली
    पंजाब: बदला जाएगा आम आदमी क्लीनिक का नाम, हटेगी भगवंत मान की तस्वीर; क्या है कारण? पंजाब

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: अपने विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 4 अक्टूबर को करेंगे गृह प्रवेश दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सरकारी आवास खाली करके के बाद कहां रहेंगे? मनीष सिसोदिया
    अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास, जानिए अब कहां रहेंगे दिल्ली
    हरियाणा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में फूट के आसार, कांग्रेस को निशाने पर लिया हरियाणा

    आतिशी

    दिल्ली में जल संकट के बीच कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुरू की भूख हड़ताल जल संकट
    दिल्ली: भूख हड़ताल के दौरान आतिशी का शुगर स्तर काफी गिरा, ICU में भर्ती जल संकट
    दिल्ली में बारिश से आफत; सड़कें जाम, मेट्रो सेवा प्रभावित, मंत्रियों-सांसदों के घरों में घुसा पानी दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर क्यों आमने-सामने हैं AAP और तिहाड़ जेल प्रशासन? अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025