Page Loader
रोहिंग्या मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का मंत्री पर आरोप, बोले- हरदीप पुरी को गिरफ्तार किया जाए
अरविंद केजरीवाल ने रोहिंग्या मुद्दे पर हरदीप पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की

रोहिंग्या मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का मंत्री पर आरोप, बोले- हरदीप पुरी को गिरफ्तार किया जाए

लेखन गजेंद्र
Dec 30, 2024
02:00 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरी इनसे (पुलिस) से निवेदन है कि हरदीप पुरी को गिरफ्तार कर लीजिए। उनके पास सारे आंकड़े हैं। उन्होंने कहां-कहां रोहिंग्यों को बसाया, ये ट्वीट करके बताया है। ये इतनी मेहनत करने की नौटंकी क्यों कर रहे।"

आरोप

अमित शाह और पुरी के पास है पूरा आंकड़ा- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, "हरदीप पुरी जी और अमित शाह के पास सारा आंकड़ा है, कहां किस रोहिंग्या को बसाया है, वहां उसको गिरफ्तार कर लो। ऐसी नौटंकी मचा रखी है। इन्होंने कोई देश चलाना थोड़ी है। सुबह से शाम तक नाटक करते रहते हैं, ये लोग।" बता दें कि दिल्ली पुलिस राजधानी में अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने का अभियान चला रहा है, जिसमें कई रोहिंग्या भी शामिल हैं। भाजपा-AAP रोहिंग्या मुद्दे पर एक-दूसरे को घेर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले केजरीवाल