Page Loader
असम जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को राजनीतिक पार्टी बनाएंगे
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को राजनीतिक पार्टी बनाएंगे

असम जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को राजनीतिक पार्टी बनाएंगे

लेखन गजेंद्र
Jan 03, 2025
02:58 pm

क्या है खबर?

असम की जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को संगठन की शुरूआत पंजाब के मुक्तसर जिले से माघी के मौके पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि अमृतपाल जेल से बाहर आने के बाद पार्टी का नेतृत्व करेंगे। तब तक पार्टी की बागडोर उनके हाथ में रहेगी।

घोषणा

क्या होगा पार्टी का नाम?

तरसेम सिंह ने बताया कि पार्टी का नाम और एजेंडा अभी तय नहीं किया गया है। दोनों चीजें सिख संगत की मौजूदगी में तय करने के बाद घोषणा की जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतपाल ने खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह जीरा को 2.07 लाख वोटों से हराया था। अमृतपाल को 4 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के ललजीत सिंह भुल्लर को 1.94 लाख वोट मिले थे।

गिरफ्तार

मार्च 2024 में गिरफ्तार हुए थे अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थक अमृतपाल ने 2022 में 'वारिस पंजाब दे' का गठन किया था। फरवरी, 2023 को अमृतपाल ने अपने सहयोगी को छुड़ाने के लिए अजनाला पुलिस थाने में हथियार लेकर हमला किया था। महीनों के बाद पुलिस ने मोगा से अमृतपाल को गिरफ्तार किया। खुफिया एजेंसियां को शक है कि अमृतपाल के पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध है। अमृतपाल समेत उसके 9 साथी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम जेल में हैं।