वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

08 Sep 2020
देशअरुणाचल प्रदेश से गत दिनों अचानक लापता हुए पांच युवक चीन में मिले हैं। वह इस समय चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पास है।

08 Sep 2020
देश29-30 अगस्त की रात भारतीय सेना के पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित चोटियों पर कब्जा करने के बाद सब-सेक्टर चर्चा में आ गया है। ये सेक्टर भारत और चीन दोनों के लिए अहम है और इसी सेक्टर को सुरक्षित करने के लिए भारत ने इन चोटियों पर कब्जा किया है।

08 Sep 2020
देशचीन के आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय सेना ने कहा है कि उसके जवानों ने कभी भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पार नहीं की और न ही किसी तरह की फायरिंग की।

08 Sep 2020
देशचीन ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने सोमवार को पैंगोग झील के दक्षिणी किनारे पर एक बार फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पार की और चेतावनी के तौर पर गोलियां भी चलाईं।

07 Sep 2020
देशरक्षा मंत्रियों के बाद अब भारत और चीन के विदेश मंत्री भी रूस की राजधानी मॉस्को में एक-दूसरे के साथ बैठक करेंगे। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वेंग यी के बीच ये बैठक 10 सितंबर को होगी।

05 Sep 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच शुक्रवार को भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे के साथ बैठक की। दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं और फेंगे के राजनाथ से मुलाकात करने की इच्छा जताने के बाद ये बैठक हुई।

04 Sep 2020
देशलद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति को थोड़ी तनावपूर्ण बताया है।

04 Sep 2020
देशभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को एक अहम बयान देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद का समाधान कूटनीति के जरिए ही निकलेगा। एक किताब का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देशों को इस विवाद का समाधान कूटनीतिक माध्यमों के जरिए ही निकालना होगा।

01 Sep 2020
देशशांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विभिन्न दौर की बातचीतों के बाद भी चीन लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

01 Sep 2020
देशलद्दाख में वास्तविक सीमा रेखा (LAC) पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

31 Aug 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन ने एक बार फिर से दुस्साहस किया है और 29-30 अगस्त की रात उसके सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ करते हुए यथास्थिति को बदलने की कोशिश की।

31 Aug 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन का दुस्साहस जारी है और उसने एक बार फिर से पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोग झील में यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है।

30 Aug 2020
देशभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर से चीन पर निशाना साधा है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारी संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं और भारत के लिए यह समझना मुश्किल है कि उसने ऐसा क्यों है।

27 Aug 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव के बीच मोदी सरकार अगले हफ्ते इजरायल से दो फॉल्कन (PHALCON) एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

25 Aug 2020
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

17 Aug 2020
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच अभी तनाव बरकरार है।

02 Aug 2020
दुनियामसूद अजहर जैसे आतंकियों को बचाने में पाकिस्तान की मदद करने वाला चीन अब चाहता है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) में प्रस्ताव रखे।

02 Aug 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत होगी।

30 Jul 2020
देशलद्दाख में भारत और चीन के बीच विवादित सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने की संभावनाएं कम और कठिन होती नजर आ रही हैं।

28 Jul 2020
देशचीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ज्यादातर जगहों पर अपनी सेना पूरी तरह से पीछे हटाने का दावा किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जमीन पर माहौल ठंडा हो रहा है और दोनों देश आपस में बातचीत कर रहे हैं।

28 Jul 2020
देशभारत सरकार खराब क्वालिटी के लगभग 370 उत्पादों के आयात पर रोक लगाने पर विचार कर रही है और अगले साल मार्च तक उन्हें भारतीय मानक (IS) व्यवस्था के अंतर्गत लाया जा सकता है। इन उत्पादों में खिलौने, स्टील की सलाखें और ट्यूब, इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार के सामान, भारी मशीनरी, पेपर और रबर के सामान और ग्लास आदि शामिल हैं।

27 Jul 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण काराकोरम पास के पास टी-90 मिसाइल टैंक तैनात कर दिए हैं। इन टैंकों को दौलत बेग ओल्डी (DBO) में तैनात किया गया है।

24 Jul 2020
देशचीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिक पीछे हटाने पर बनी सहमति का पालन नहीं कर रहा है और तीन जगहों पर उसके सैनिक अभी भी अड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेंगोंग झील के फिंगर्स एरिया, गोगरा और देपसांग में चीनी सैनिक पीछे नहीं हटे हैं।

24 Jul 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की संख्या कम करने के मुद्दे पर चीन की वादाखिलाफी के बीच भारत ने नए व्यापारिक नियम जारी किए हैं।

22 Jul 2020
देशचीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत के साथ चल रहे तनाव को कम करने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

12 Jul 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर टकराव की चार जगहों पर भारत और चीन की सेनाएं कम से कम 600 मीटर पीछे हट गई हैं और भारतीय सेना के अधिकारी खुद जाकर जाकर जमीनी स्थिति पर इसका जायजा ले चुके हैं।

09 Jul 2020
देशभारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने की प्रक्रिया जारी है और दोनों देशों के सैनिक टकराव की एक और जगह से पीछे हट गए हैं।

04 Jul 2020
राजनीतिचीन के खिलाफ हाल ही में उठाए गए आर्थिक कदमों का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में कुछ ऐसे नियम है जो पुराने हो चुके हैं और चीनी कंपनियों को मदद पहुंचा रहे हैं।

01 Jul 2020
देश59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत सरकार ने एक और आर्थिक मोर्चे पर चीन का झटका दिया है।

01 Jul 2020
देशभारतीय नौसेना अपनी कुछ दमदार स्टील बोटों को लद्दाख भेजने जा रही है ताकि वे पेंगोंग झील में 928-बी टाइप चीनी जहाजों का मुकाबला कर सकें। ये बोट पहले से तैनात बोटों से अधिक शक्तिशाली और क्षमता वाली होंगी और इनमें निगरानी की उच्च तकनीक है।

28 Jun 2020
देशभारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हर सप्ताह बातचीत करने को सहमत हो गए हैं।

28 Jun 2020
देशभारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ा तनाव भले ही सतह पर अब आया हो, लेकिन इसके पहले संकेत पिछले साल सितंबर में ही मिल गए थे।

26 Jun 2020
देशचीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के बीच भारत ने सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में लगे लोगों की सैलरी में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। लद्दाख में काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अधिक वृद्धि की गई है।

25 Jun 2020
देशवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने की कोशिशों के बीच चीन ने एक और नया मोर्चा खोल दिया है और गलवान घाटी के उत्तर में स्थित देपसांग मैदानी इलाके में भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हो गया है।

24 Jun 2020
देशभारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद चल रहा है।

23 Jun 2020
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें भारत और चीन के सैनिकों को आपस में मुक्केबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

22 Jun 2020
देशभारत और चीन का सीमा विवाद और गलवान घाटी में हुई हिंसा इस समय हर जगह चर्चा में हैं। यूं तो भारत-चीन का सीमा विवाद आजादी के दौर से ही चला आ रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसकी ठीक-ठीक जानकारी है।

21 Jun 2020
देशगलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद भारतीय सेना ने अपने 'रूल्स ऑफ इंगेजमेंट' (ROE) में बदलाव किया है और सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर किसी भी तरह की कार्रवाई की खुली छूट दे दी है।

19 Jun 2020
देशवास्तविक सीमा रेखा (LAC) पर चीन के मंसूबों को उजागर करने वाली कुछ तस्वीरें आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में चीन को बुलडोजर से गलवान नदी के प्रवाह को रोकते या प्रभावित करते हुए देखा जा सकता है।

17 Jun 2020
देशगलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसा में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर पूरा देश शोक में है। घटना में 43 चीनी सैनिकों के मरने या घायल होने की खबरें भी हैं।