मनोरंजन की खबरें

एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट। इसके सिवा कुछ नहीं।

'गैंगस्टर' के 15 साल पूरे होने पर कंगना रनौत ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना

कंगना रनौत अपने अलग-अलग किरदारों और अदाकारी से फैंस को चौंकाती रही हैं। उनकी फिल्म 'गैंगस्टर' को 15 साल पूरे हो गए हैं।

कार्तिक, तब्बू और कियारा आडवाणी 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग मई में शुरू करेंगे

अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' इस साल की बुहप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी चर्चा में हैं।

बेटे बाबिल के साथ फिल्म में काम करना चाहते थे इरफान, कर ली थी पूरी प्लानिंग

इरफान खान के निधन को भले ही एक साल पूरा होने वाला हो लेकिन उनके करीबी और फैंस उन्हें गाहे-बगाहे याद करते रहते हैं।

माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा हैं। माधुरी अपने जमाने की जबरदस्त डांसर रही हैं।

कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इस बार दूसरी लहर के बाद देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है।

28 Apr 2021

मनोरंजन

इलियाना डिक्रूज 12 साल की उम्र से कर रहीं बॉडी शेमिंग का सामना

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हमेशा से बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात करती आई हैं। हाल ही में उन्होंने इस पर फिर बात की और कुछ खुलासे भी किए।

नेटफ्लिक्स की 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट

राजकुमार राव मौजूदा दौर के बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। इस अभिनेता ने अपने अभिनय से खुद को स्थापित किया है। इसी के मद्देनजर फिल्म जगत में इनकी डिमांड बढ़ गई है।

27 Apr 2021

मनोरंजन

'नागिन' की अभिनेत्री आशका गोराडिया ने कहा अभिनय को अलविदा

धारावाहिक 'नागिन' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री आशका गोराडिया ने अभिनय की दुनिया से संन्यास ले लिया है।

माधुरी दीक्षित और बोमन ईरानी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे एहतियात के तौर पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।

27 Apr 2021

मुंबई

सैफ अली खान फिल्म 'एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा' में निभाएंगे होमी जहांगीर भाभा का किरदार

बॉलीवुड के 'नवाब' कहे जाने वाले सैफ अली खान अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सैफ बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

27 Apr 2021

अमेरिका

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध

देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसका असर बॉलीवुड के प्रोजेक्ट पर भी पड़ा है।

13 करोड़ 43 लाख रुपये में बिके अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के 13 साल पुराने जूते

मशहूर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने 2008 में ग्रैमी अवार्ड में शिरकत की थी। भले ही समारोह को हुए 13 साल बीत गए हों, लेकिन इसके चलते वेस्ट अब फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

कोरोना वायरस के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज टली

देश में कोरोना वायरस के मामलों में अत्यधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका व्यापक असर मनोरंजन जगत पर पड़ा है।

27 Apr 2021

मुंबई

आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा

सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन जगत के सितारे भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

कोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री हिना खान, कुछ दिन पहले हुआ था पिता का निधन

अभिनेत्री हिना खान के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को खोने के कुछ दिनों बाद ही अब वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की 'मुंबई सागा' थिएटर के बाद OTT पर होगी रिलीज

हाल में अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में रहे हैं।

26 Apr 2021

मुंबई

कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए सलमान खान ने पहुंचाए 5,000 खाने के पैकेट्स

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण हालात खराब हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में देश के करोड़ों फ्रंट लाइन वर्कर्स निरंतर काम कर रहे हैं।

26 Apr 2021

मुंबई

रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म में रकुल प्रीत सिंह कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में दिखेंगी- रिपोर्ट

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। इस साल वह कई महत्वपूर्ण फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

26 Apr 2021

मुंबई

ऑस्कर 2021: इस साल के ऑस्कर समारोह के बारे में जानिए दिलचस्प बातें

93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया है। 25 अप्रैल की रात को ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोन्स हाल में ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा को लेकर लाइम लाइट में थे। इस बार ऑस्कर में प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी दो नॉमिनेशंस मिले थे।

26 Apr 2021

मुंबई

ओशो की पहली सेक्रेटरी लक्ष्मी पर वेब सीरीज बनाएंगे गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय

बॉलीवुड के बैडमैन कहे जाने वाले गुलशन ग्रोवर ने जबरदस्त अभिनय और अंदाज से लाखों लोगों को प्रभावित किया है। इस अभिनेता को विलेन के किरदार में काफी पसंद किया जाता है।

अमिताभ की फिल्म 'ऊंचाई' में शामिल होंगे बोमन ईरानी, अभिनेता ने की पुष्टि

हाल में मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के शामिल होने की खबरें आई थीं।

25 Apr 2021

मुंबई

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा, जानिए क्यों टूटा रिश्ता

बॉलीवुड में फिल्मी कलाकारों के बच्चे शोहरत के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। फैंस हमेशा उनकी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप को जानने के प्रति रुचि दिखाते हैं।

करियर में अक्षय और अजय से पीछे क्यों रह गए सुनील शेट्टी? खुद बताई गलती

सुनील शेट्टी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।

कोरोना वायरस: अब टेलीग्राम के जरिए जरूरतमंदों की मदद करेंगे अभिनेता सोनू सूद

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पूरा देश अस्पताल, बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए अभिनेता सोनू सूद फिर आगे आए हैं।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को आया था पैनिक अटैक, वीडियो शेयर करके बताई आपबीती

बॉलीवुड के स्टार किड्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

25 Apr 2021

मुंबई

मानुषी छिल्लर को यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चुना

पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आने वाले दिनों में उन्हें कई फिल्मों में देखा जा सकता है।

कोरोना वायरस: अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर की संस्था को दान किए 1 करोड़ रुपये

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इस पर काबू पाना फिलहाल सरकार के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।

25 Apr 2021

बिग बॉस

'अंगूरी भाभी' को मिला 'नच बलिए' और 'बिग बॉस' का ऑफर

'भाभीजी घर पर हैं' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी ने हाल ही में बताया कि उन्हें डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 10' और 'बिग बॉस 15' का प्रस्ताव मिला है।

25 Apr 2021

मुंबई

अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के मौजूदा दौर के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया है।

कोरोना महामारी के बीच मालदीव गए सितारों पर भड़के नवाजुद्दीन, बोले- कुछ तो शर्म करो

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मी दुनिया के उन सितारों पर भड़ास निकाली है, जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मालदीव की सैर कर रहे हैं।

आमिर खान के नक्शे-कदम पर अभिनेत्री वरीना हुसैन, छोड़ा सोशल मीडिया

आमिर खान के बाद अब फिल्म 'लवरात्रि' की हीरोइन वरीना हुसैन ने भी सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।

'मेड इन हेवन' के अभिनेता ललित बहल का कोरोना वायरस से निधन

देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच दिग्गज अभिनेता और निर्देशक ललित बहल का कोरोना से संक्रमित होने की वजह से निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।

जन्मदिन विशेष: क्या आप वरुण धवन से जुड़ीं ये रोचक बातें जानते हैं?

वरुण धवन भले ही बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक डेविड धवन के बेटे हों, लेकिन अपने शानदार अभिनय के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की कहानी इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर है आधारित

अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई बड़े बजट की फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'पृथ्वीराज' भी उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

24 Apr 2021

बजट

क्या अजय देवगन ने ठुकराई यशराज बैनर की 180 करोड़ की सुपरहीरो फिल्म?

अजय देवगन इन दिनों एकसाथ कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह पहली बार यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।

23 Apr 2021

मुंबई

'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। काफी समय से 'थाडम' की हिन्दी रीमेक को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा चर्चा में थे।

23 Apr 2021

कोलकाता

महान निर्देशक सत्यजीत रे की पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर

दिवंगत सत्यजीत रे अपने जमाने के महान फिल्म निर्देशक रहे हैं। भारतीय सिनेमा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

अभिनेता मोहित रैना भी हुए कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

इसी साल रिलीज होगी सुपरहिट सीरीज 'मनी हाइस्ट 5', नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

कोरोना काल में थियेटर बंद होने के चलते सिनेमाप्रेमियों का सहारा बने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।