NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम
    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम
    मनोरंजन

    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    April 26, 2021 | 12:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम

    प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोन्स हाल में ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा को लेकर लाइम लाइट में थे। इस बार ऑस्कर में प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी दो नॉमिनेशंस मिले थे। 25 अप्रैल की रात को ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। इसमें प्रियंका की फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने में असफल रही है। इस बार 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जानिए ऑस्कर विजेताओं की पूरी सूची।

    'द फादर' ने 'बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी' में जीता अवॉर्ड

    93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया है। प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को 'बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी' में नामित किया गया था। 'बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी' में फिल्म 'द फादर' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म में एंथनी हॉपकिंस अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन फ्लोरियन जेलर ने किया है। इस फिल्म के लिए एंथनी हॉपकिंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

    'नोमैडलैंड' के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार क्लो झाओ को मिला

    'नोमैडलैंड' के लिए फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार क्लो झाओ को मिला है। इस पुरस्कार को पाने वाली वह पहली अश्वेत महिला बनी हैं। फिल्म 'मिनारी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली यूं यु-जंग पहली कोरियाई अभिनेत्री बनी हैं। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड डैनियल कलूया को फिल्म 'जुडास एंड द ब्लैक मसीहा' के लिए मिला है।

    'अनदर राउंड' ने जीता सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार

    'सोल' ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा 'प्रोमिसिंग यंग वुमन' को बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा 'अनदर राउंड' को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन थॉमस विन्टरबर्ग ने किया है। ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड 'फाइट फॉर यू' को हासिल हुआ है। फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड 'साउंड ऑफ मेटल' ने जीता है। 'टेनेट' को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड मिला है।

    आज रात 08:30 बजे री-टेलीकास्ट होगा ऑस्कर सम्मान समारोह

    ऑस्कर में उन फिल्मों को जगह मिली है, जो एक जनवरी 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच रिलीज हुई है। ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर और यूनियन स्टेशन में किया गया था। ऑस्कर अवॉर्ड्स को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स को 26 अप्रैल की सुबह 05:30 बजे प्रसारित किया गया। आज रात 08:30 बजे री-टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसे स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज पर देखा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा
    ऑस्कर पुरस्कार

    बॉलीवुड समाचार

    ओशो की पहली सेक्रेटरी लक्ष्मी पर वेब सीरीज बनाएंगे गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय मुंबई
    अमिताभ की फिल्म 'ऊंचाई' में शामिल होंगे बोमन ईरानी, अभिनेता ने की पुष्टि सोशल मीडिया
    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा, जानिए क्यों टूटा रिश्ता मुंबई
    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को आया था पैनिक अटैक, वीडियो शेयर करके बताई आपबीती मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    सरकार के कहने पर ट्विटर ने सेंसर किए कोविड-19 से जुड़े ट्वीट्स ट्विटर
    मानुषी छिल्लर को यूनिसेफ ने भारत में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चुना मुंबई
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें मुंबई
    पसंद आए किसी के ट्वीट्स? प्रोफाइल पर मिलेगा टिप देने का विकल्प ट्विटर

    मनोरंजन

    'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर मुंबई
    महान निर्देशक सत्यजीत रे की पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर कोलकाता
    अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि मुंबई
    'चालबाज इन लंदन' में डबल रोल के लिए श्रद्धा कपूर ऐसे करेंगी खुद को तैयार मुंबई

    प्रियंका चोपड़ा

    कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा मुंबई
    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद मुंबई
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी लंदन
    बॉलीवुड में जल्दी ही वापसी करेंगी प्रियंका, जानिए कब आएगी फिल्म मनोरंजन

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    पत्रकार ने प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा पर उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया जवाब नेटफ्लिक्स
    प्रियंका ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के मुख्य कलाकारों की शिक्षा के लिए की अनोखी पहल प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स के साथ करेंगी ऑस्कर के नामांकन की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023