NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध

    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 27, 2021
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसका असर बॉलीवुड के प्रोजेक्ट पर भी पड़ा है।

    इसके बावजूद बॉलीवुड के कई कलाकार इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए प्रयासरत हैं।

    अब मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत को वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है। फैंस प्रियंका की इस अनूठी पहल की तारीफ कर रहे हैं।

    बयान

    मेरा दिल टूट गया, भारत कोरोना वायरस से जूझ रहा है- प्रियंका

    प्रियंका ने ट्विटर हैंडल पर अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि वह भारत को वैक्सीन कब भेज रहे हैं।

    ट्वीट में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस के चीफ, बाइडन के सेक्रेटरी और व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को टैग करते हुए भारत को वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है।

    प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, 'मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना वायरस से जूझ रहा है और अमेरिका ने अपनी जरूरत से 55 करोड़ अधिक वैक्सीन ऑर्डर की है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए प्रियंका का ट्विटर पोस्ट

    My heart breaks. India is suffering from COVID19 the US has ordered 550M more vaccines than needed @POTUS @WHCOS @SecBlinken @JakeSullivan46 Thx for sharing AstraZeneca worldwide, but the situation in my country is critical. Will you urgently share vaccines w/ India? #vaxlive

    — PRIYANKA (@priyankachopra) April 26, 2021

    प्रतिक्रिया

    प्रियंका की इस अपील पर फैंस दे रहे हैं प्रतिक्रिया

    प्रियंका ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'एस्ट्राजेनेका को दुनिया भर में साझा करने के लिए आपका शुक्रिया। लेकिन मेरे देश की हालत नाज़ुक है। क्या आप तुरंत भारत को वैक्सीन साझा करेंगे?'

    कई लोगों ने प्रियंका की इस पहल की प्रशंसा की है। वही, कुछ लोग प्रियंका की इस मुहिम से सोशल मीडिया पर नाखुश नजर आए।

    उनका मानना है कि अब बहुत देर हो गई है और ऐसी पहल शुरुआत में की जानी चाहिए थी।

    जानकारी

    कोविड-19 रिलीफ को लेकर मोदी और बाइडन में हुई बातचीत

    भारत अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस दरमियान भारत को अपने सहयोगी देशों से मदद भी मिल रही है।

    सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत में कहा गया है कि मौजूदा हालात में अमेरिका भारत की मदद करेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी और उन्होंने अमेरिकी सरकार के प्रति आभार जताया है।

    वर्कफ्रंट

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

    'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। 'मैट्रिक्स' का पहला पार्ट 1999 में रिलीज हुआ था।

    फिल्म के चौथे पार्ट में प्रियंका धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी।

    'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' को लेकर वह चर्चा में हैं। प्रियंका फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं।

    इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडेन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    जो बाइडन

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान
    जगुआर टाइप 00 EV कॉन्सेप्ट के भारत में आने की हुई पुष्टि, जानिए इसकी खासियत  जगुआर लैंड रोवर
    स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री कैसे सोते और नहाते हैं?  अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    माइक हेसन बने पाकिस्तान की वनडे और टी-20 टीम के नए कोच, PCB ने की पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    अमेरिका

    कोरोना वायरस: 75 फीसदी वैक्सीनेशन केवल 10 देशों में हुआ, गरीब देश पिछड़े- UN महासचिव भारत की खबरें
    आखिर मंगल ग्रह वैज्ञानिकों को इतना क्यों लुभाता है? मंगल ग्रह
    अमेरिका: पांच लाख के करीब पहुंची कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या भारत की खबरें
    अमेरिका: हत्यारोपी ने महिला का दिल निकाला, मारने से पहले दूसरे लोगों को भी परोसा हत्या

    बॉलीवुड समाचार

    समीरा रेड्डी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित इंस्टाग्राम
    निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर रणबीर कपूर
    राखी सावंत की मां की सर्जरी के लिए सलमान ने की मदद, अभिनेत्री ने जताया आभार मुंबई
    तापसी पन्नू थ्रिलर फिल्म में आ सकती हैं नजर, नैनीताल में होगी शूटिंग नैनीताल

    प्रियंका चोपड़ा

    करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में गाए गाने बॉलीवुड समाचार
    साउथ की फिल्मों से करियर शुरू कर ये हसीनाएं, बन चुकी हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियानू रिव्स की 'मैट्रिक्स 4' का बनीं हिस्सा! हॉलीवुड समाचार
    कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण

    जो बाइडन

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: जीतने की कगार पर बिडेन, जानें किस राज्य में कौन आगे डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: कौन हैं पहली महिला उपराष्ट्रपति बन इतिहास रचने वालीं भारतीय मूल की कमला हैरिस? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को हराया डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बिडेन ने दिया एकता का संदेश, जानें क्या-क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025