NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
    मनोरंजन

    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    April 25, 2021 | 11:26 am 1 मिनट में पढ़ें
    अरिजीत सिंह का 34वां जन्मदिन: जानिए मशहूर गायक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

    अरिजीत सिंह बॉलीवुड के मौजूदा दौर के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। कई फिल्मों में उनके गाए गानों ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। काफी कम उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अरिजीत कभी लोकप्रिय नहीं होना चाहते थे। आज अरिजीत अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके जीवन के कई अनसुने पहलुओं के बारे में जानिए।

    अरिजीत को विरासत में मिला संगीत

    यूं कहा जाए तो अरिजीत को संगीत विरासत में मिला है। उनकी मां एक गायिका थीं और मामा तबलावादक थे। उनकी नानी भी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में गहरी रुची रखती थीं। अरिजीत ने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग राजेंद्र प्रसाद हजारी से ली थी। राजेंद्र ने ही पहली बार अरिजीत को 18 साल की उम्र में सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने सोनी फेम 'गुरुकुल' (2005) के म्यूजिक शो में छठा स्थान हासिल किया था।

    गायक शंकर महादेवन अरिजीत से हुए थे प्रभावित

    म्यूजिक शो 'गुरुकुल' का खिताब अपने नाम करने में अरिजीत असफल रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने इस शो के जज और गायक शंकर महादेवन का दिल जीत लिया था। अरिजीत ने स्वीकार किया था कि शंकर ने उनकी मदद की है। अरिजीत ने बताया था कि आर्थिक तंगी के दौर में शंकर ने उन्हें काम दिया था। अरिजीत ने कई सिंगिंग शो में भाग लिया है। रियलिटी शो 'दस के दस ले गए दिल' का खिताब उन्होंने जीता था।

    पुरस्कार राशि से एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया

    अरिजीत संगीत के प्रति समर्पित कलाकार रहे हैं। शो 'दस के दस ले गए दिल' का खिताब जीतने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला था। इसके बाद उनके दोस्तों ने सुझाव दिया था कि वह एक मर्सिडीज खरीदें या इन पैसों को निवेश करें। अरिजीत ने अपने दिल की सुनी और एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया। उन्होंने एक म्यूजिक प्रोग्रामर के रूप में शंकर, विशाल-शेखर और इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार प्रीतम के साथ काम किया था।

    'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' के बाद मिली थी शोहरत

    अरिजीत फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे। अरिजीत का पहला प्लेबैक प्रोजेक्ट था 'मर्डर 2' का गाना 'फिर मोहब्बत'। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'एजेंट विनोद' के गाने 'राबता' को गाया था। इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माए गए गाने 'मैं रंग शरबतों का' को भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी' को गाया है।

    फिल्म 'पगलैट' में अरिजीत ने बतौर संगीतकार किया डेब्यू

    अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं। अरिजीत के मुताबिक, गायक होने के साथ वह बैडमिंटन खिलाड़ी, लेखक और डॉक्युमेंट्री मेकर भी हैं। फेमस होने के बावजूद वह मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। अरिजीत केवल गायक नहीं हैं, बल्कि अब संगीतकार भी बन चुके हैं। फिल्म 'पगलैट' में उन्होंने बतौर संगीतकार डेब्यू किया और उनके काम को काफी सराहा गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    अरिजीत सिंह

    मुंबई

    'थाडम' की हिन्दी रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस करेंगे आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि ट्विटर
    'चालबाज इन लंदन' में डबल रोल के लिए श्रद्धा कपूर ऐसे करेंगी खुद को तैयार बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: विरार स्थित कोरोना अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की मौत छत्तीसगढ़

    बॉलीवुड समाचार

    महान निर्देशक सत्यजीत रे की पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर कोलकाता
    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज सोशल मीडिया
    फरहान की 'तूफान' में परेश को कोच के लिए क्यों चुना गया? मेकर्स ने किया खुलासा मुंबई
    दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में आ सकती हैं नजर सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया

    पसंद आए किसी के ट्वीट्स? प्रोफाइल पर मिलेगा टिप देने का विकल्प ट्विटर
    लिंक्ड डिवाइसेज से व्हाट्सऐप चैट्स डिलीट नहीं कर पाएंगे यूजर्स, जल्द मिलेगा मल्टी-डिवाइस सपोर्ट व्हाट्सऐप
    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख केरल
    भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स में दिखेंगे ऐड, मिलेगा शॉपिंग बटन फेसबुक

    मनोरंजन

    विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति की अगली फिल्म में आएंगे नजर- रिपोर्ट मुंबई
    सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर हुआ जारी, 13 मई को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता संजीव कुमार के निधन के 36 साल बाद प्रकाशित होगी उनकी बायोग्राफी मुंबई

    अरिजीत सिंह

    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका बिग बॉस
    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा बॉलीवुड समाचार
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार कोलकाता
    गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित कोलकाता
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023