NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा
    अगली खबर
    आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा

    आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 27, 2021
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन जगत के सितारे भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

    यदि कोई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया को छोड़ने की बात करता है, तो उनके प्रशंसक आश्चर्य में पड़ जाते हैं। अब 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।

    अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। हाल में आमिर खान सहित कई कलाकार सोशल मीडिया को छोड़ चुके हैं।

    बयान

    सोशल मीडिया से ले रही हूं ब्रेक- फातिमा

    फातिमा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। दोस्तों सुरक्षित रहिएगा।'

    फातिमा को पिछले महीने ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। हाल ही में वह इस वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुई हैं।

    फातिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और उनकी अच्छी फैन-फॉलोइिंग है। फातिमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 25 लाख फॉलोअर्स हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं फातिमा

    फातिमा हाल में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आई हैं।

    वह सैफ अली खान और अली फजल की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को पवन कृपलानी ने निर्देशित किया है।

    अनुराग की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल' में भी फातिमा राजकुमार राव के साथ अभिनय करती दिखेंगी।

    इसके अलावा वह फिल्म 'सारे जहां से अच्‍छा' में नजर आएंगी।

    जानकारी

    आमिर ने किया था सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान

    आमिर ने पिछले महीने अपने जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था।

    उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, 'दोस्तों मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार देने लिए शुक्रिया। यह सोशल मीडिया पर मेरा आखिरी पोस्ट है।'

    उन्होंने आगे लिखा था, 'मैं वैसे भी यहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, इसलिए मैंने यह दिखावा बंद करने का फैसला किया है। मेरे आधिकारिक चैनल के जरिए आपको मेरी फिल्मों से जुड़ी जानकारियां मिलती रहेंगी।'

    सूचना

    हाल में कई कलाकार छोड़ चुके हैं सोशल मीडिया

    कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'लवरात्रि' की अभिनेत्री वरीना हुसैन ने भी सोशल मीडिया को छोड़ दिया था।

    उन्होंने अपने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'यह मेरा आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट है, लेकिन मेरी टीम आपको मेरे काम के बारे में अपडेट देती रहेगी।'

    अभिनेत्री ने बताया था कि आमिर सर की भाषा में उन्होंने ढोंग को छोड़ दिया है। हाल में अभिनेता अमित साध ने भी सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    आमिर खान

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    'आवारा पागल दीवाना' का सीक्वल निर्देशित कर सकते हैं साजिद खान बॉलीवुड समाचार
    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद लंदन
    कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'दोस्ताना 2' को क्यों नहीं किया जा रहा शूट? बॉलीवुड समाचार
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' का टीजर सलमान खान ने किया लॉन्च बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    चारा घोटाले पर बनेगी 'गोबर', पशु चिकित्सक का रोल कर सकते हैं अजय या पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
    प्राची देसाई ने साझा किया कास्टिंग काउच का अनुभव, समझौते का बनाया गया था दवाब मुंबई
    समीरा रेड्डी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित इंस्टाग्राम
    निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर रणबीर कपूर

    सोशल मीडिया

    फेसबुक पर मिलेगा पार्टनर, कंपनी टेस्ट कर रही वीडियो डेटिंग ऐप 'स्पार्क्ड' फेसबुक
    मानसून के बाद शुरू होगी ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग मुंबई
    बच्चों के लिए इंस्टाग्राम ऐप ना लॉन्च करे फेसबुक, मार्क जुकरबर्ग से मांग फेसबुक
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर व्हाट्सऐप

    आमिर खान

    शमिता शेट्टी को ऑफर हुई थी आमिर की 'लगान', इसलिए ठुकरा दी थी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता इमरान खान ने छोड़ी एक्टिंग, करीबी दोस्त अक्षय ओबेरॉय ने किया खुलासा इमरान खान
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख-सलमान की एंट्री, फिर दिखेगा राज और प्रेम का अंदाज! बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर टीवी कलाकारों ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025