NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण
    मनोरंजन

    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण

    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 28, 2021, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण

    धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा हैं। माधुरी अपने जमाने की जबरदस्त डांसर रही हैं। हाल में माधुरी कलर्स टीवी के डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' को लेकर चर्चा में रही हैं। इस रियलिटी शो में माधुरी जज की भूमिका में नजर आई हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'डांस दीवाने 3' के आगामी एपिसोड को माधुरी शूट नहीं कर पाएंगी। कारण जानने के लिए आगे पढ़िए।

    मुंबई के बाहर होगी शूटिंग, इसलिए माधुरी ने लिया ऐसा फैसला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी 'डांस दीवाने 3' के आगामी चार एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। बताया जा रहा है कि वह इसके आगामी एपिसोड को शूट नहीं कर पाएंगी। माधुरी ने फिलहाल इसकी शूटिंग को बंद करने का निर्णय लिया है। खबरों की मानें तो इस शो की शूटिंग अब मुंबई के बाहर होगी, इसलिए अभिनत्री इसके आगामी एपिसोड में नहीं दिखेंगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण शो को राज्य के बार शूट किया जाएगा।

    कर्नाटक के बेंगलूरू में होगी शो की शूटिंग

    मौजूदा हालात में कई शोज और फिल्मों की शूटिंग के लोकेशंस बदलने के बाद अब 'डांस दीवाने 3' को भी अलग लोकेशंस में शूट किया जाएगा। मेकर्स ने अब इस रियलिटी शो को कर्नाटक के बेंगलूरू में फिल्माने का फैसला किया है। इसलिए माधुरी ने इसके आगामी शूटिंग शेड्यूल में शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जतायी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी के स्थान पर इस शो में अब नोरा फतेही और सोनू सूद नजर आ सकते हैं।

    माधुरी की अनुपस्थिति में नोरा निभाएंगी जज की जिम्मेदारी

    हालात ठीक होते ही जब शूटिंग मुंबई में शिफ्ट हो जाएगी तब माधुरी फिर से इस शो के साथ जुडेंगी। उनकी अनुपस्थिति में बेंगलुरू में नोरा जज की जिम्मेदारी निभाएंगी। सोनू बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही 'डांस दीवाने 3' के सेट पर 18 क्रू-मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। शो के तीन प्रतियोगी और जज धर्मेश भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। शो के प्रोड्यूसर अरविंद राव भी संक्रमित हुए थे।

    हाल में माधुरी ने कोरोना वैक्सीन की ली दूसरी खुराक

    हाल ही में माधुरी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। टीका लगवाते हुए इन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। माधुरी ने सोशल मीडिया अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैंने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। मैं सभी से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील करती हूं।' इसी के साथ ही उन्होंने लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित रहने का अनुरोध भी किया था।

    जानिए देश में कोरोना वायरस की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,62,757 नए मामले सामने आए और 3,285 मरीजों की मौत हुई। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, जहां इस महामारी के कारण दो लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 2,01,165 लोग इस महामारी में मर चुके हैं। नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 66,358 लोगों को संक्रमित पाया गया है। देश में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    सोनू सूद
    माधुरी दीक्षित

    ताज़ा खबरें

    पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा CME क्लाउड, कल आ सकता है शक्तिशाली सौर तूफान सौर तूफान
    फ्लीट सेगमेंट में कारों की बिक्री में आई तेजी, मारुति सुजुकी का यहां भी दबदबा  मारुति सुजुकी
    'द केरल स्टोरी': क्रू के सदस्यों को मिली धमकी, पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा द केरला स्टोरी फिल्म
    IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी  सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या? विजय देवरकोंडा
    'IB71' से पहले इन फिल्मों की कहानियां भी भारत-पाक युद्ध से प्रेरित, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  विद्युत जामवाल
    विद्या बालन फिल्म 'नीयत' से 6 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी, रिलीज डेट जारी विद्या बालन

    सोशल मीडिया

    शेफ ने बनाया 1.63 लाख रुपये का अनोखा पिज्जा, सोने के गुच्छे से की टॉपिंग इंस्टाग्राम
    चीन: सोशल मीडिया से हटाए जा रहे गरीबी के बारे में बताने वाले वीडियो  चीन समाचार
    फेसबुक यूजर्स रहें सावधान, वेरीफाइड अकाउंट हैक कर संदिग्ध लिंक शेयर कर रहे हैं जालसाज फेसबुक
    व्हाट्सऐप यूजर्स रहे सतर्क, जालसाज अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर आप से कर सकते हैं ठगी व्हाट्सऐप

    सोनू सूद

    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद रिया चक्रवर्ती
    सोनू सूद के प्रशंसकों ने अनोखे अंदाज में जताया आभार, 2,500 किलो चावल से बनाई तस्वीर  वायरल वीडियो
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  रिया चक्रवर्ती
    सुकेश चंद्रशेखर मामले में घिरीं जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग  जैकलीन फर्नांडिस

    माधुरी दीक्षित

    'धमाल 4' में अजय के बाद अनिल कपूर और माधुरी की एंट्री, फिर धमाल मचाएगी तिकड़ी अनिल कपूर
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': अनिल कपूर और माधुरी ने की रानी मुखर्जी की अदाकारी की तारीफ  अनिल कपूर
    ऐपल के CEO टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ खाया अपना पहला वड़ा पाव ऐपल
    माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने खरीदी पोर्शे 911 टर्बो S, कीमत 3.08 करोड़ रुपये  पोर्शे कार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023