Page Loader
लंदन: उच्चायोग दफ्तर पर खालिस्तान समर्थकों ने फहराए थे झंडे, लगाया गया और बड़ा तिरंगा
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग दफ्तर खालिस्तान समर्थकों को जवाब देने के लिए और बड़ा तिरंगा लगाया गया (तस्वीर: ट्विटर@OsintTV)

लंदन: उच्चायोग दफ्तर पर खालिस्तान समर्थकों ने फहराए थे झंडे, लगाया गया और बड़ा तिरंगा

लेखन गजेंद्र
Mar 20, 2023
01:29 pm

क्या है खबर?

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाने के बाद उच्चायोग दफ्तर पर और बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है। वहीं लंदन में उच्चायोग दफ्तर में तिरंगे का खालिस्तान समर्थकों द्वारा अपमान करने पर भारत ने आपत्ति जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। भारत ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक से जवाब मांगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद है कि ब्रिटेन सरकार घटना पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

विवाद

लंदन के मेयर ने कहा- इस तरह के कृत्य अस्वीकार्य

घटना को लेकर लंदन के मेयर ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आज भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसक अव्यवस्था और तोड़फोड़ की निंदा करता हूं। इस तरह के व्यवहार के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। आज के घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी है।' बता दें कि इससे पहले भारत में ब्रिटेन के राजनयिक एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर घटना की निंदा की थी और इसे अस्वीकार्य बताया था।