Page Loader
जापान: अब मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, 3 साल बाद हटाई गई पाबंदी
जापान में कोविड दिशा-निर्देशों में ढील देने के बाद लोगों को मास्क पहनने से राहत (तस्वीर: pexels)

जापान: अब मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, 3 साल बाद हटाई गई पाबंदी

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

जापान में लोगों को मास्क लगाने से राहत मिल गई। यहां सरकार ने तीन साल बाद कोविड दिशा-निर्देशों में ढील देते हुए कई पाबंदियों को हटा दिया है। जापान में डिज्नी लैंड, ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और सिनेमा ऑपरेटर्स ने सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति दे दी है। तोहोकू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हितोशी ओशितानी का कहना है कि कोविड से पहले भी मास्क जापानी संस्कृति का हिस्सा थे और लोग अब भी मास्क पहनेंगे।

राहत

जापान में लंबे समय से लोग पहन रहे हैं मास्क

जापान में कोरोना वायरस महामारी के पहले से लोग मास्क पहनकर घर से बाहर निकलते थे। पिछले कुछ समय से यहां एक किस्म के एलर्जिक बुखार की वजह से लोग मास्क पहनने पर जोर दे रहे हैं। इस वजह से मास्क पहनने पर दी गई ढील का यहां कोई असर नहीं दिखेगा। टोक्यो के गर्वनर युरिको कोइके ने भी कहा कि मास्क पहनना लोगों के विवेक पर है, लेकिन एलर्जिक बुखार की वजह से लोगों को अभी मास्क पहनना चाहिए।