Page Loader
अफगानिस्तान: काबुल में तालिबानी विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, 6 की मौत
अफगानिस्तार के काबुल में विदेश मंत्रालय के पास धमाके में 6 की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@sirajnoorani)

अफगानिस्तान: काबुल में तालिबानी विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, 6 की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 27, 2023
05:51 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाके में सोमवार को 6 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। धमाका मंत्रालय के करीब दाउदजेई ट्रेड सेंटर में हुआ है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। धमाके के पास इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले में तालिबान सरकार की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

धमाका

3 महीने में दूसरा विस्फोट

अफगानिस्तान में विदेश मंत्रालय के पास विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जनवरी में भी मंत्रालय के करीब बम विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम 20 लोगों की जान गई थी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि आत्मघाती हमलावर ने विदेश मंत्रालय के पास खुद को उड़ा लिया था। इससे पहले 12 दिसंबर, 2022 को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के होटल को निशाना बनाया गया था। इस होटल में चीनी लोग रुकते हैं।