NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एग्जिट पोल: त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा और उसके गठबंधन की वापसी, मेघालय में फंसा पेंच
    अगली खबर
    एग्जिट पोल: त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा और उसके गठबंधन की वापसी, मेघालय में फंसा पेंच
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के एग्जिट पोल के नतीजे

    एग्जिट पोल: त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा और उसके गठबंधन की वापसी, मेघालय में फंसा पेंच

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 27, 2023
    08:50 pm

    क्या है खबर?

    पूर्वोतर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ गए हैं।

    विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल में त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि नागालैंड में भी भाजपा और NDPP के गठबंधन के दोबारा सत्ता हासिल करने की उम्मीद है।

    मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा।

    त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

    एक्जिट पोल

    त्रिपुरा में भाजपा सरकार की वापसी तय 

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, त्रिपुरा में भाजपा को 36 से 45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी के 9 से 16 सीटें जीतने की उम्मीद है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां मिलकर 6-11 सीटें जीत सकती हैं।

    जी न्यूज-मैट्रीज के अनुसार, भाजपा के 29-36 सीटें जीतने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के 13-21 सीटें जीतने की उम्मीद है।

    टाइम्स नाउ-ETD रिसर्च ने भाजपा के बहुमत से कम 21-27 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

    नतीजे

    पिछली बार त्रिपुरा में क्या रहे थे नतीजे? 

    भाजपा ने 2018 में हुए पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 43.59 प्रतिशत वोट के साथ 36 सीटें हासिल की थीं और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया था। वाम गठबंधन 42.2 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के बावजूद सिर्फ 16 सीटें हासिल कर पाया था।

    इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने आठ सीटें जीती थीं। भाजपा ने पिछले साल मई में बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया था।

    एग्जिट पोल

    नागालैंड में भाजपा-NDPP की सत्ता में वापसी तय 

    इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, नागालैंड में सतारूढ़ भाजपा और NDPP गठबंधन के 38-48 सीटें जीतने का अनुमान है, वहीं NPF 3-8 सीटों और कांग्रेस 1-2 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।

    टाइम्स नाउ-ETG रिसर्च के सर्वे के मुताबिक भी भाजपा-NDPP गठबंधन 39 से 49 सीटें जीतते हुए दिख रहा है, जबकि NPF 4-8 सीटें जीत सकती है।

    जी न्यूज और मैट्रीज के अनुसार, भाजपा-NDPP का सत्तारूढ़ गठबंधन 35-43 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

    नतीजे

    पिछली बार क्या रहे थे नागालैंड में नतीजे?

    2018 नागालैंड चुनाव में नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 26 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी।

    नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने 18 और भाजपा ने 12 सीटें हासिल करते हुए गठबंधन की सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था।

    चुनाव के बाद विपक्षी दल NPF के करीब 21 विधायक NDPP में शामिल हो गए थे।

    एग्जिट पोल 

    मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं

    इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) 18 से 24 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, जबकि कांग्रेस को 6-12 सीटें और भाजपा को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

    टाइम्स नाउ ने NPP को 18-26 सीटें, भाजपा को 3-6 सीटें और कांग्रेस को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

    जी न्यूज के मुताबिक, कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली NPP 21-26 सीटें और भाजपा 6-11 सीटें जीत सकती है।

    नतीजे 

    मेघालय में पिछले नतीजे क्या रहे थे?

    2018 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और 60 विधानसभा सीटों में से उसने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि NPP के हिस्से 19 सीटें आई थीं।

    इस चुनाव में मेघालय डेमोक्रेटिक फ्रंट (MDF) बना, जिसका भाजपा समेत अन्य क्षेत्रीय दलों ने समर्थन किया और NPP ने सरकार बनाई।

    चुनाव के बाद कांग्रेस के कई विधायक दलबदल करके TMC में शामिल हो गए और कांग्रेस को यहां भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्रिपुरा
    मेघालय
    नागालैंड

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा: BSF द्वारा तस्करों से बचाई गईं 250 से अधिक गायें गोशाला से चोरी दिल्ली
    त्रिपुरा: गैंगरेप के बाद 17 वर्षीय पीड़िता को जिंदा जलाया, बॉयफ्रेंड है मुख्य आरोपी रेप
    संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त, जानें कौन-कौन से अहम बिल हुए पारित पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: विरोध प्रदर्शनों के कारण अब पश्चिम बंगाल में भी लगी इंटरनेट पर पाबंदी पश्चिम बंगाल

    मेघालय

    दिल्ली चुनाव: AI बेस्ड होंगे पोलिंग बूथ, चुनाव आयोग के अलग-अलग प्रयोगों पर एक नजर दिल्ली
    सेंट्रल जेल से लेकर ओपन जेल तक, ये हैं देश में जेलों के आठ प्रकार दिल्ली
    भारत के मशहूर सनसेट पॉइंट, जिंदगी में एक बार जरूर करें इन जगहों का रूख भारत की खबरें
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा

    नागालैंड

    नागालैंड सरकार ने लगाया कुत्ते के मांस की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध सोशल मीडिया
    पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय समुदाय कैसे कर रहे हैं कोरोना महामारी से जंग लड़ने में मदद? दिल्ली
    प्रधानमंत्री ने IB प्रमुख को सौंपी नागाओं के साथ वार्ता को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी
    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025