LOADING...
कांग्रेस अधिवेशन: पार्टी संविधान में 85 संशोधन; CWC में 50 फीसदी आरक्षण, युवाओं को मिलेगा मौका
कांग्रेस अधिवेशन में संविधान में कई बड़े बदलाव किए गए

कांग्रेस अधिवेशन: पार्टी संविधान में 85 संशोधन; CWC में 50 फीसदी आरक्षण, युवाओं को मिलेगा मौका

लेखन आबिद खान
Feb 25, 2023
05:49 pm

क्या है खबर?

रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के संविधान से जुड़े 85 संशोधनों को मंजूरी मिली। कुल 6 बड़े संशोधन किए गए हैं, जिनमें से सबसे बड़ा संशोधन कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) को लेकर किया गया है। अब CWC के कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद आरक्षण के जरिए भरे जाएंगे। अधिवेशन के दूसरे दिन रणदीप सुरजेवाला ने संविधान में हुए बदलावों की जानकारी दी।

आरक्षण

किस-किस को मिलेगा आरक्षण?

CWC में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, युवाओं और महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित किए जाएंगे। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) से संबंधित सभी समितियों में भी इसी तर्ज पर आरक्षण दिया जाएगा। पार्टी ने युवाओं के लिए भी आरक्षण से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस की सभी समितियों में 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र की लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

AICC

AICC सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी

अब प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) के 6 प्रतिनिधियों पर एक AICC सदस्य चुना जाएगा। अभी तक ये 8 प्रतिनिधियों पर चुने जाते थे। AICC सदस्यों की संख्या भी 1,240 से बढ़ाकर 1,653 की जाएगी। इसके अलावा बूथ समिति और पंचायत समिति प्रदेश कांग्रेस की इकाई बनेंगी। CWC सदस्यों की संख्या भी बढ़ाकर 35 कर दी गई है। अधिवेशन के पहले दिन फैसला लिया गया था कि CWC सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नामित करेंगे।

Advertisement

सदस्यता

सदस्यता को लेकर भी बदलाव

कांग्रेस ने नए सदस्यों की सदस्यता को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। 1 जनवरी, 2025 से पार्टी में केवल डिजिटल रूप से सदस्यता दी जाएगी। सभी सदस्यों की जानकारी भी डिजिटली स्टोर की जाएगी। इसके अलावा सदस्यता फॉर्म में माता और पत्नी का भी नाम भी जोड़ा जाएगा। पार्टी ने थर्ड जेंडर को लेकर भी बड़ा फैसला सुनाया है। सदस्यता फॉर्म में थर्ड जेंडर के विकल्प को जोड़ा जाएगा।

Advertisement

दल बदल

दल-बदल को रोकने के लिए किया जाएगा संविधान में संशोधन

दल-बदल को खत्म करने के लिए कांग्रेस संविधान में संशोधन करेगी। पार्टी ने कहा कि उसने दल-बदल विरोधी कानून बनाने के लिए संविधान में संशोधन करवाया था और इसके लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के कार्यकाल के दौरान कई उपाय किए। पार्टी ने एक बयान में कहा, "2014 के बाद से भाजपा ने बड़े पैमाने पर दल-बदल करवाए, विधायकों को खरीदा और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराया। कांग्रेस इसे खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन करेगी।"

Advertisement