NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन
    अगली खबर
    कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन
    कांग्रेस अधिवेशन के दूसर दिन सोनिया गांधी नेताओं को संबोधित करेंगी

    कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन

    लेखन आबिद खान
    Feb 25, 2023
    11:07 am

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। दिनभर के औपचारिक कार्यक्रमों के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नेताओं से बात करेंगे।

    अधिवेशन में आज राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे। इसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता रायपुर पहुंच चुके हैं।

    कार्यक्रम

    अधिवेशन में आज क्या-क्या होगा?

    दिन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक किताब के विमोचन के साथ करेंगे। इसके बाद पार्टी महासचिव उन्हें अपनी-अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।

    इसके बाद सोनिया गांधी नेताओं से सीधा संवाद करेंगी। संभावना है कि वे कार्यकर्ताओं से पार्टी को लेकर अपनी अपेक्षा और सोच पर बात कर सकती हैं।

    पार्टी के संविधान में बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है। उम्मीदवारों का चयन और नियुक्ति के नियम समेत पार्टी संविधान से जुड़े 16 प्रावधानों में बदलाव हो सकता है।

    जानकारी

    राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर होगा मंथन

    अधिवेशन में दोपहर से शाम तक राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन होगा। इस दौरान पार्टी देश में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, अर्थव्यवस्था की बेहतरी और विदेश नीति को लेकर चर्चा करेगी। इन तीनों मुद्दों पर स्पष्टता के साथ पार्टी अपनी रणनीति तैयार करेगी।

    आखिरी दिन

    अधिवेशन के आखिरी दिन ये कार्यक्रम होंगे

    26 फरवरी को पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन का आखिरी दिन होगा। इस दिन सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा।

    इसके बाद सभी नेता 3 बजे रैली निकालेंगे। आखिरी दिन पार्टी जनसभा भी कर सकती है, जिसमें कई बड़े नेता संबोधित कर सकते हैं। अधिवेशन में कृषि, किसान कल्याण, युवा, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर भी चर्चा होगी।

    कार्यकारिणी

    पहले दिन कार्यकारिणी समिति को लेकर हुआ था बड़ा फैसला

    अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को फैसला लिया गया था कि कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के सदस्यों के लिए चुनाव आयोजित नहीं किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही सदस्यों को नामित करेंगे।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि संचालन समिति ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को CWC के सभी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने का फैसला लिया है।

    जिस बैठक में ये फैसला लिया गया, उसमें सोनिया और राहुल शामिम नहीं हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    छत्तीसगढ़
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    कांग्रेस समाचार

    केरल: BBC डॉक्यूमेंट्री पर ट्विट को लेकर विवाद, एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस केरल
    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: CGPSC में चिकित्सा विशेषज्ञ के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    अविवाहित बेटी माता-पिता से कर सकती है शादी के खर्च की मांग- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट क्राइम समाचार
    भारत में छत्तीसगढ़ में है सबसे कम बेरोजगारी दर, हरियाणा में सबसे अधिक हरियाणा
    छत्तीसगढ़: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन परीक्षा

    सोनिया गांधी

    'राष्ट्रपत्नी' शब्द के लिए अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू से मांगी लिखित माफी स्मृति ईरानी
    सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा राहुल गांधी
    राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते दिल्ली
    कैसे सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की एक कॉल से बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य? नीतीश कुमार

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर भावुक हुआ राजनीतिक जगत, जानें किसने क्या कहा अमित शाह
    भाजपा और RSS मेरे लिए गुरु की तरह, उनसे सीखने को मिल रहा- राहुल गांधी कांग्रेस समाचार
    कमर्शियल LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा, कांग्रेस ने बताया नए साल का तोहफा रसोई गैस
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन भारत जोड़ो यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025