NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें 
    अगली खबर
    मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें 
    मेघालय विधानसभा चुनाव में प्रमुख सीटें और उम्मीदवार

    मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें 

    लेखन नवीन
    Mar 02, 2023
    10:34 am

    क्या है खबर?

    मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए। इस बार मेघालय में पहली बार भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है और उसने चुनाव से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। यहां मुख्य मुकाबला NPP, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच है।

    आइये जानते हैं वो 5 मुख्य सीटें कौन सी हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    #1सीट

    दक्षिण तुरा विधानसभा सीट

    इस चुनाव में सबकी नजरें दक्षिण तुरा सीट पर टिकी हैं। ये सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। NPP के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दक्षिण तुरा सीट से ही चुनाव लड़ा है।

    उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बर्नार्ड मारक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रत्याशी रिचर्ड मारक, यूनाइटेड डेमोक्रटिक पार्टी (UDP) प्रत्याशी जॉन लेस्ली के संगमा और कांग्रेस प्रत्याशी ब्रेनिएल्ड मारक से है।

    दक्षिण तुरा विधानसभा क्षेत्र को NPP का गढ़ माना जाता है।

    #2सीट

    सतंगा सैपुंग विधानसभा सीट 

    सतंगा सैपुंग विधानसभा सीट से मेघालय कांग्रेस के प्रमुख विंसेंट पाला मैदान में हैं और वह पहली बार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में वह शिलॉन्ग से सांसद हैं।

    उनका मुकाबला मौजूदा UDP विधायक शीतलंग पाले, NPP प्रत्याशी सांता मैरी शायला और भाजपा के क्रिसन लैंगस्टैंग से है।

    इस चुनाव में कांग्रेस प्रमुख पाला के प्रदर्शन का मेघालय के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

    #3सीट

    सोंगसाक और तिकरिकिला विधानसभा सीट

    मेघालय में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा इस चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। TMC नेता संगमा इस बार सोंगसाक और तिकरिकिला दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

    सोंगसाक सीट में संगमा का मुकाबला NPP के निहिम डी शिरा, कांग्रेस के चैंपियन आर संगमा और भाजपा के थॉमस एन मारक से है, जबकि तिकरिकिला में उनका मुकाबला NPP प्रत्याशी जिमी संगमा, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कपिन बोरो और भाजपा प्रत्याशी राहीनाथ बारचुंग राभा से है।

    #4

    पिनथोरुमख्राह विधानसभा सीट 

    पिनथोरुमख्राह विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अलेक्जेंडर लालू हेक को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने पिछले 25 साल से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस चुनाव में उनका मुकाबला अपने भतीजे रॉकी हेक से है, जिन्हें NPP ने उम्मीदवार बनाया है।

    इसके अलावा इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पिंश्नगैनलांग सिएम और TMC उम्मीदवार रेमंड बसाइवामोइत भी मैदान में है।

    अलेक्जेंडर लालू हेक निवर्तमान कॉनराड संगमा की सरकार में मंत्री थे।

    #5सीट

    पाइनुर्सला विधानसभा सीट

    पाइनुर्सला विधानसभा सीट पर 2013 से मेघालय के उपमुख्यमंत्री और NPP के उपाध्यक्ष प्रेस्टन टायन्सॉन्ग का कब्जा है।

    उनका मुकाबाल कांग्रेस प्रत्याशी नेहरू सुतिंग, भाजपा प्रत्याशी राउली खोंगस्नी, UDP प्रत्याशी एंथनी जस्टिन कोंगवांग और TMC प्रत्याशी एडमंड खोंगंगई से है।

    टायन्सॉन्म ने इससे पहले कांग्रेस में रहते हुए 2003 और 2008 चुनाव में लिंगकिर्डेम विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इस बार भी उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेघालय
    कॉनराड संगमा
    चुनाव परिणाम
    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ताज़ा खबरें

    तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन का भारत में विरोध, यहां क्या-क्या काम करती है कंपनी? तुर्की
    जंगल की आग से उत्पन्न प्रदूषण बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण, अध्ययन में खुलासा लाइफस्टाइल
    सिंधु जल समझौते पर एस जयशंकर बोले- जब तक आतंकवाद पर कार्रवाई नहीं, तब तक स्थगित एस जयशंकर
    'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन का ऐलान, हिम्‍मत सिंह बनकर लौट रहे केके मेनन केके मेनन

    मेघालय

    प्रकृति से प्रेम है तो भारत के इन गांवों का जरूर करें रूख भारत की खबरें
    उत्तर-पूर्वी भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कई प्राकृतिक खूबियों से समृद्ध हैं मेघालय के ये पर्यटन स्थल, जरूर आएं घूमने भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन नरेंद्र मोदी

    कॉनराड संगमा

    अरुणाचल प्रदेश: उग्रवादी हमले में विधायक समेत 7 लोगों की मौत, घात लगाकर किया हमला छत्तीसगढ़
    झारखंड की रैली में अमित शाह ने दिए नागरिकता कानून में बदलाव के संकेत झारखंड
    मेघालय: भाजपा सहयोगी मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर दर्ज कराया विरोध मेघालय

    चुनाव परिणाम

    क्या होते हैं ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल? आसान भाषा में पढ़िये भारत की खबरें
    बांग्लादेश चुनावः शेख हसीना की एकतरफा जीत, विपक्ष ने खारिज किए चुनाव परिणाम बांग्लादेश
    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    जब एक वोट के कारण गिरी सरकार, समझें एक वोट का महत्व और इसका इतिहास चुनाव

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड नतीजे: लालकुआं सीट से हारे कांग्रेस के हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी ने हराया हरीश रावत
    उत्तराखंड की खटीमा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे पुष्कर सिंह धामी
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025