NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर
    राजनीति

    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर

    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर
    लेखन सकुल गर्ग
    Mar 02, 2023, 12:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में शुरू हुई मतगणना

    त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था, वहीं नागालैंड और मेघालय की 60-60 सीटों में से 59-59 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। नागालैंड में अकुलुतो सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि मेघालय की सोहिओंग सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान को स्थगित कर दिया गया था।

    क्या हैं रुझान?

    रुझानों के मुताबिक, त्रिपुरा में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। वह राज्य की 60 में से 33 सीटों पर आगे चल रही है। वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन 16 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं टिपरा मोथा पार्टी (TMP) भी 10 सीटों पर आगे है। मेघालय में NPP 59 में से 26 सीटों और भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे है। नागालैंड में भाजपा गठबंधन 38 सीटों पर आगे है।

    तीनों राज्यों में कितना रहा मतदान का प्रतिशत? 

    चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में 60 सीटों पर 89.85 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 विधानसभा चुनाव के मत प्रतिशत से करीब 1.43 प्रतिशत कम था। मेघालय में 60 सीटों में से 59 सीटों पर 85.27 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि नागालैंड में भी 60 सीटों में से 59 सीटों पर हुए मतदान का आंकड़ा करीब 86.98 प्रतिशत रहा था। बता दें कि मतदान के दौरान त्रिपुरा और नागालैंड में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई थीं।

    5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू

    5 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। झारखंड की रामगढ़, तमिलनाडु की इरोड पूर्व, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, अरुणाचल प्रदेश की लुमला, महाराष्ट्र की कसबा और चिंचवाड़ सीट पर उपचुनाव हुआ था।

    पिछली बार त्रिपुरा में क्या रहे थे नतीजे? 

    भाजपा ने 2018 में हुए पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 43.59 प्रतिशत वोट के साथ 36 सीटें हासिल की थीं और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया था। वाम गठबंधन 42.2 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के बावजूद सिर्फ 16 सीटें हासिल कर पाया था। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने आठ सीटें जीती थीं। भाजपा ने पिछले साल मई में बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया था।

     पिछली बार क्या रहे थे नागालैंड में नतीजे?

    2018 नागालैंड चुनाव में नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 26 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने 18 और भाजपा ने 12 सीटें हासिल करते हुए गठबंधन की सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था। चुनाव के बाद विपक्षी दल NPF के करीब 21 विधायक NDPP में शामिल हो गए थे।

    मेघालय में पिछले चुनाव में क्या नतीजे रहे थे?

    2018 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और 60 विधानसभा सीटों में से उसने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि NPP के हिस्से 19 सीटें आई थीं। चुनाव के बाद मेघालय डेमोक्रेटिक फ्रंट (MDF) बना, जिसका भाजपा समेत अन्य क्षेत्रीय दलों ने समर्थन किया और NPP ने सरकार बनाई। चुनाव के बाद कांग्रेस के कई विधायक दल-बदल करके TMC में शामिल हो गए और कांग्रेस को यहां भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मेघालय
    नागालैंड
    त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव

    मेघालय

    मणिपुर हिंसा की आंच मेघालय तक पहुंची, ट्रेनें रद्द; जानें आज दिनभर में क्या-क्या हुआ केंद्र सरकार
    पूर्वोत्तर भारत की इन 5 जगहों पर मिलेगा खूबसूरती का अनोखा मिश्रण, जरूर करनी चाहिए यात्रा  पर्यटन
    कांग्रेस ने CBI को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रहित में अमित शाह से करें पूछताछ अमित शाह
    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद नरेंद्र मोदी

    नागालैंड

    भारत की इन 5 जगहों पर जाने के लिए लेनी पड़ती है विशेष अनुमति, जानिए कारण पर्यटन
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायक पर हमला, गृहमंत्री ने की पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात मणिपुर
    नागालैंड: सैन्य फायरिंग में 14 लोगों की मौत का मामला, जवानों के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा केंद्र सरकार
    केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर और नागालैंड के कई हिस्सों से हटाया AFSPA  सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA)

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा: विधानसभा में भाजपा विधायक ने देखी अश्लील फिल्म, वीडियो वायरल भाजपा विधायक
    त्रिपुरा: चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच करने गए संसदीय दल पर हुआ हमला, 3 गिरफ्तार कांग्रेस समाचार
    त्रिपुरा: अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, सफेद कार ने किया काफिले का पीछा अमित शाह
    त्रिपुरा: मूल निवासियों की मांगों के 'संवैधानिक समाधान' की प्रक्रिया होगी शुरू, अमित शाह हुए तैयार अमित शाह

    विधानसभा चुनाव

    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा कांग्रेस समाचार
    एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा कर्नाटक
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक चुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023