पैगंबर विवाद: खबरें
पैगंबर विवाद: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को मिला बंदूक का लाइसेंस, मिली थी धमकियां
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नुपूर शर्मा को बंदूक का लाइसेंस मिल गया है।
भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से निलंबित हैदराबाद के गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने जमानत मिलने के 72 घंटे बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
रूस में गिरफ्तार IS आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं भारतीय एजेंसियां, एक्सेस मांगी
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रूस में गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं। इसके लिए एजेंसियों ने रूसी एजेंसी FSB से इस आतंकी तक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की है।
तेलंगाना: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को मिली जमानत
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किए गए तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चंद घंटों के अंदर कोर्ट से जमानत मिल गई।
तेलंगाना: भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को किया निलंबित
भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
तेलंगाना: भाजपा विधायक की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार
पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा के एक और नेता ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी कर डाली है।
रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध
रूस में इस्लामिक स्टेट (IS) के एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया गया है जो भारत में हमला करने की योजना बना रहा था।
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपने आपत्तिजनक बयान के कारण विवादों में रहीं पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद से विवादों में घिरी भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।
उदयपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने के आरोप में IGP सहित 32 पुलिसकर्मियों का तबादला
उदयपुर हत्याकांड में कड़ी आलोचना झेल रही राजस्थान पुलिस के 32 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।
देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार हैं नुपुर, टीवी पर माफी मांगनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी नुपुर शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर हालिया समय में काफी हल्ला मचा था। घरेलू मोर्चे के अलावा कई मुस्लिम देशों ने भी इन पर आपत्ति जताते हुए भारत सरकार से माफी की मांग की थी।
पैगंबर विवाद पर इस्लामिक स्टेट ने जारी किया वीडियो, हिंदुओं पर हमलों की धमकी
अब भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपुर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर हल्ला थमता नजर नहीं आ रहा है।
पैगंबर विवाद: भारत की 70 सरकारी और प्राइवेट वेबसाइट्स साइबर हमलों का शिकार
पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़ा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा।
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पैगंबर विवाद: प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को वापिस उनके देश भेजेगा कुवैत
कुवैत सरकार ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ देश में किए गए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले प्रवासियों को वापिस उनके देश भेजने का निर्णय किया है।
पैगंबर विवाद: प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर से हथियार मिलने का दावा, बुलडोजर चला
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश में रविवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चला।
उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर की चेतावनी
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरी पोस्ट की है।
पैगंबर मोहम्मद मुद्दा: भाजपा ने किया पाप तो लोग क्यों भुगतें- ममता बनर्जी
भाजपा नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन
भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भारत के लिए क्यों अहम हैं खाड़ी देश, एक-दूसरे पर कितने निर्भर?
भाजपा नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों के कारण भारत और खाड़ी देशों के संबंध एक बार फिर से चर्चा में हैं।
कानपुर: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
भाजपा की प्रवक्ताओं के लिए नई गाइडलाइंस, किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलने की नसीहत
पैगंबर मोहम्मद पर उसके नेताओं की टिप्पणियों पर बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: आतंकी संगठन अलकायदा की भारत में बम धमाके करने की धमकी
भाजपा प्रवक्ता के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान से पैदा हुए विवाद में अब आतंकी संगठन अलकायदा भी कूद पड़ा है।
धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आईं पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
भाजपा के संविधान के किस नियम के तहत नुपुर शर्मा को निलंबित किया गया?
भाजपा ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले अपने दो प्रवक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।
भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर बढ़ती जा रही नाराजगी, 15 देशों ने दर्ज कराया विरोध
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों से शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला शांत होता हुआ नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक मुस्लिम देश नुपुर की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए भारतीय राजदूतों को तलब कर रहे हैं, वहीं भारत सरकार विवाद को शांत करने की कोशिश में लगी हुई है।
कुवैत: पैगंबर पर भाजपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में सुपरमार्केट से हटाए गए भारतीय उत्पाद
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर खड़ा हुआ विवाद गहराता जा रहा है। अरब देशों की सरकारों के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देने के बाद अब कुवैत में भारतीय उत्पादों का आर्थिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर आपत्ति जताने वाले देशों में सऊदी अरब भी शामिल हो गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने नुपुर के बयान की निंदा करते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही है। उसने नुपुर के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई का भी स्वागत किया है।
विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं?
पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के कारण भाजपा ने रविवार को अपनी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है।
भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित
भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर हो रहे विरोध के बीच पार्टी ने रविवार को स्थिति को संभालने के लिए दोषी नेताओं पर कार्रवाई करते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही है।
भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के लिए भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ ये केस दर्ज किया गया है।