Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज
राजनीति

भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज

भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज
लेखन मुकुल तोमर
May 29, 2022, 07:42 pm 3 मिनट में पढ़ें
भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के लिए भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ ये केस दर्ज किया गया है। अक्सर टीवी पर दिखने वाली नुपूर ने एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर साहब के बारे में विवादित बात कही थी। मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है और कई यूजर्स नुपूर के बयान पर सवाल उठा रहे हैं।

मामला
क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को एक निजी चैनल पर ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर बहस हो रही थी और इस बहस में भाजपा का पक्ष पार्टी प्रवक्ता नुपूर शर्मा रख रही थीं। बहस के दौरान एक बात पर नुपूर ने कहा कि चूंकि मुस्लिम ज्ञानवापी मस्जिद में मिली शिवलिंग को फाउंटेन कहकर हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं, ऐसे में उनके धर्म की कुछ चीजों का भी मखौल उड़ाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने पैंगबर मोहम्मद की शादी पर टिप्पणी की।

शिकायत
रजा अकादमी के मुंबई महासचिव ने दर्ज कराई नुपूर के खिलाफ शिकायत

नुपूर की इस टिप्पणी के खिलाफ मुंबई के पायधुनी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में रजा अकादमी की मुंबई इकाई के संयुक्त सचिव इरफान शेख ने कहा कि उन्हें व्हाट्सऐप पर नुपूर की इस टिप्पणी का लिंक मिला और पैंगबर और उनकी पत्नी पर की गई नुपूर की टिप्पणी से वे आहत हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने भी मामले में नुपूर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी
इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस

पायधुनी पुलिस ने नुपूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A (किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से किया गया कार्य), 153A (धार्मिक आधार पर दुश्मनी पैदा करना) और 505 (शरारतपूर्ण बयान) के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरा पक्ष
नुपूर ने कहा- मिल रहीं जान से मारने की धमकी

नुपूर ने मामले में अपना बचाव करते हुए खुद को जानलेवा धमकी मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर पर बहस का चयनित हिस्सा जारी करके माहौल को खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी शिकायत की है और उन्हें कुछ होने पर जुबैर को इसका जिम्मेदार बताया है।

जानकारी
हैदराबाद में भी शिकायत दर्ज

मामले में हैदराबाद में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। मुश्तरिका मजलिस-ए-अमल ने नुपूर और टीवी चैनल दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक, झूठे और आहत करने वाले शब्दों का उपयोग किया।

परिचय
कौन हैं नुपूर शर्मा?

नुपूर शर्मा भाजपा की तेजतर्रार युवा नेता हैं और उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। वह 2008 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में जीत दर्ज करने वाली ABVP की एकमात्र उम्मीदवार थीं और DUSU की अध्यक्ष चुनी गई थीं। 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से मैदान में उतरी थीं, हालांकि 31,000 से अधिक वोट से हार गईं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
मुंबई पुलिस
भाजपा समाचार
ईशनिंदा कानून
पैगंबर विवाद
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
मुंबई पुलिस
सलमान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी
सलमान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी मनोरंजन
न्यूड फोटोशूट के चलते अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज
न्यूड फोटोशूट के चलते अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज मनोरंजन
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी मनोरंजन
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ देश
और खबरें
भाजपा समाचार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज राजनीति
क्या है सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान और झंडा फहराने के निर्धारित नियम?
क्या है सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान और झंडा फहराने के निर्धारित नियम? देश
बिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी
बिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी राजनीति
और खबरें
ईशनिंदा कानून
पाकिस्तान: इमरान खान के खिलाफ ईशनिंदा का केस दर्ज, गृह मंत्री ने कहा- गिरफ्तार किया जाएगा
पाकिस्तान: इमरान खान के खिलाफ ईशनिंदा का केस दर्ज, गृह मंत्री ने कहा- गिरफ्तार किया जाएगा दुनिया
क्या है पाकिस्तान का विवादित ईशनिंदा कानून और ये फिर चर्चा में क्यों आया?
क्या है पाकिस्तान का विवादित ईशनिंदा कानून और ये फिर चर्चा में क्यों आया? दुनिया
और खबरें
पैगंबर विवाद
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले देश
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
उदयपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने के आरोप में IGP सहित 32 पुलिसकर्मियों का तबादला
उदयपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने के आरोप में IGP सहित 32 पुलिसकर्मियों का तबादला देश
देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार हैं नुपुर, टीवी पर माफी मांगनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार हैं नुपुर, टीवी पर माफी मांगनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट देश
पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल
पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022