NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं?
    अगली खबर
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं?
    भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं?

    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 06, 2022
    11:01 am

    क्या है खबर?

    पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के कारण भाजपा ने रविवार को अपनी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है।

    कतर, सऊदी अरब समेत कई देशों ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए भारतीय राजदूतों को तलब किया था।

    पार्टी की इस कार्रवाई के बाद शर्मा ने एक टीवी कार्यक्रम में दिए अपने विवादित बयान को वापस ले लिया है।

    इस पूरे विवाद के बीच आइये जानते हैं कि नुपुर शर्मा कौन हैं।

    पेशा

    पेशे से वकील हैं शर्मा

    पेशे से वकील शर्मा भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पिछले काफी समय से समाचार चैनलों पर अलग-अलग मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रख रही हैं।

    दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई करने वालीं शर्मा कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से भी पढ़ाई की है।

    नुपुर टीच फॉर इंडिया (टीच फॉर अमेरिका से संबंधित) की युवा एंबेसडर रह चुकी हैं।

    राजनीतिक करियर

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ राजनीतिक करियर

    नुपुर शर्मा कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की टिकट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्षा चुनी गई थीं और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई।

    वो भाजपा से जुड़े भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

    नुपुर दिल्ली भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं।

    जानकारी

    केजरीवाल के खिलाफ लड़ा था चुनाव

    2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नुपुर शर्मा को नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने उतारा था। हालांकि, इस चुनाव में शर्मा को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

    शर्मा भले ही चुनाव हार गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी शैली से पार्टी नेताओं को प्रभावित किया और उसके बाद राजनीति में उनका ग्राफ लगातार बढ़ता चला गया। चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों पर मौका दिया।

    विवाद

    बयान को लेकर क्या है विवाद?

    नुपुर ने एक समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। कई लोग इस टिप्पणी का विरोध करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे थे।

    शुक्रवार को कानपुर में उनके इस बयान के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

    शुरुआत में शर्मा ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कोई भी अपमानजक टिप्पणी नहीं की थी।

    कार्रवाई

    भाजपा ने की कार्रवाई

    नुपुर शर्मा के बाद भाजपा के और नेता नवीन कुमार जिंदल ने भी विवादित टिप्पणी की थी। कतर, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान समेत कई देशों ने इन टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया था।

    इसके बाद एक्शन में आई सरकार ने जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया, जबकि शर्मा को निलंबित किया गया है।

    भाजपा ने कहा कि पार्टी इन दोनों के विचारों से सहमत नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कतर
    भाजपा समाचार
    विवादित बयान
    नुपुर शर्मा

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज
    CBSE के स्कूलों को चीनी का अधिक सेवन रोकने के लिए 'शुगर बोर्ड' लगाने के निर्देश CBSE
    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  पंजाब किंग्स

    कतर

    AFC एशियन कप: दूसरे सेमीफाइनल में हुई शर्मनाक घटना, कतर के खिलाड़ियों पर फेंके गए जूते-चप्पल फुटबॉल समाचार
    जानें क्या है OIC जिसमें पहली बार शामिल हुआ भारत, विरोध में पाकिस्तान ने किया बहिष्कार भारत की खबरें
    सबसे बड़ा इवेक्युएशन अभियान: पहले हफ्ते में 13 देशों से वापस लाए जाएंगे 14,800 भारतीय सऊदी अरब
    कोरोना वायरस: बड़ी संख्या में मामलों के बावजूद इन दो देशों में मृत्यु दर सबसे कम इटली

    भाजपा समाचार

    आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती दिल्ली पुलिस
    कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला? कर्नाटक
    राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक नरेंद्र मोदी
    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी आम आदमी पार्टी समाचार

    विवादित बयान

    मौत के आंकड़ों पर बहस का मतलब नहीं, शोर मचाने से वापस नहीं लौटेंगे मृतक- खट्टर हरियाणा
    कंगना रनौत के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, हेट स्पीच का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' कहने से लेकर 'कोरोनिल' के समर्थन तक रामदेव के प्रमुख विवादित बयान पतंजलि
    आखिर सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग? ट्विटर

    नुपुर शर्मा

    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025