NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन
    अगली खबर
    धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन
    धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा

    धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई नुपुर शर्मा की सुरक्षा, महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 07, 2022
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आईं पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

    इसे लेकर उन्होंने दिल्ली पुलिस में एक FIR दर्ज करवाई है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

    दूसरी तरफ महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने उन्हें समन भेजकर 22 जून को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

    पृष्ठभूमि

    27 मई को नुपुर ने दिया था विवादित बयान

    27 मई को एक समाचार चैनल पर नुपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर हो रही बहस के दौरान पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।

    उनकी यह टिप्पणी अरब देशों में सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा मुद्दा बन गई।

    उनके बाद एक और भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने भी सोशल मीडिया पर एक और विवादित टिप्पणी की।

    विवाद बढ़ने पर भाजपा ने नुपुर पार्टी से निलंबित और जिंदल को निष्कासित कर दिया।

    जानकारी

    लश्कर से जुड़े आतंकी समूह ने दी धमकी

    लश्कर से जुड़े एक आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को धमकी देते हुए कहा कि वो इन टिप्पणियों का बदला लेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नुपुर को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

    समन

    मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को पेश होने को कहा

    मुंब्रा पुलिस ने मंगलवार को नुपुर को समन भेजकर 22 जून को पेश होने के लिए कहा है। उस दिन उनका बयान दर्ज किया जाएगा। एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कहा था कि नुपुर को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

    गौरतलब है कि विवादित बयान को लेकर नुपुर के खिलाफ मुंबई, हैदराबाद और पुणे में कई FIR दर्ज हुई हैं। अब इन मामलों में उन पर शिकंजा कसा जा सकता है।

    बयान

    पुलिस विभाग ने शुरू की जांच- पाटिल

    मंगलवार को ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने ठाणे के अंंबरनाथ पुलिस थाने में नुपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज करवाई है।

    वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मुंबई में कहा कि विवादित बयान को लेकर नुपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।

    माफी

    बयान को लेकर माफी मांग चुकी हैं नुपुर

    अपनी टिप्पणी पर विवाद होने के बाद नुपुर ने अपने शब्द वापस ले लिए थे।

    रविवार को पार्टी से निलंबित होने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि उनके सामने रोजाना टीवी डिबेट में उनके आराध्य शिवजी का अपमान किया जा रहा था और वह इससे रोष में आ गई और खुद को रोक नहीं पाई।

    उन्होंने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची तो वह अपने शब्द वापस लेती हैं।

    नुकसान

    बयानों के कारण भारत को झेलनी पड़ रही है शर्मिंदगी

    पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों से शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।

    ईरान, इराक, कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लिबिया और इंडोनेशिया समेत अब तक 15 देश विवादित बयान पर अपना आधिकारिक विरोध दर्ज करवा चुके हैं।

    कतर ने तो इस विवाद को लेकर भारत सरकार से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

    जानकारी

    कुवैत में भारतीय सामानों का बहिष्कार शुरू

    मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देने के बाद कुवैत में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार भी शुरू हो गया है। यहां एक सुपरमार्केट ने भारतीय चावल और मसाले आदि बेचने बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि पैगंबर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    महाराष्ट्र पुलिस
    भाजपा समाचार
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दिल्ली पुलिस

    क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हरियाणा
    राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार क्या होगा नया और कैसी हैं तैयारियां? दिल्ली
    गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा प्रवेश, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस दिल्ली
    दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम के खिलाफ तय किए आरोप, चलाया जाएगा देशद्रोह का मुकदमा दिल्ली

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या महाराष्ट्र
    पैरोल पर बाहर चल रहा मुंबई बम धमाकों का आरोपी 'डॉक्टर बम' फरार! मुंबई

    भाजपा समाचार

    पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी आम आदमी पार्टी समाचार
    ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के पेपर में पूछा हिंदुत्व और फांसीवाद पर सवाल, खड़ा हुआ विवाद उत्तर प्रदेश
    कौन हैं भाजपा नेता तजिंदर बग्गा, जिनकी गिरफ्तारी पर आमने-सामने आईं तीन राज्यों की पुलिस? आम आदमी पार्टी समाचार
    तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत, 10 मई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी समाचार

    विवादित बयान

    केआरके के घर पर हुई चोरी, अभिनेता ने शेयर किया CCTV फुटेज मुंबई
    दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव को जारी किया समन, भड़काऊ बयान पर भी दी नसीहत दिल्ली
    मध्यप्रदेश: अभिभावक संघ की फीस कम कराने की मांग, शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह बोले- मर जाओ मध्य प्रदेश
    केआरके पर दर्ज हुआ रेप की कोशिश का केस, फिटनेस मॉडल ने लगाया आरोप मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025