Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर की चेतावनी
देश

उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर की चेतावनी

उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर की चेतावनी
लेखन प्रमोद कुमार
Jun 11, 2022, 04:43 pm 3 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी, बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरी पोस्ट की है। उन्होंने बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'उपद्रवी याद रखें, हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार ज़रूर आता है...।' इससे मायने निकाले जा रहे हैं कि सरकार हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

पृष्ठभूमि
शुक्रवार को कई जगह हुई पत्थरबाजी

अब भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक टीवी कार्यक्रम के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद दिल्ली भाजपा से जुड़े नवीन कुमार जिंदल ने भी पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट की थी। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने दोनों नेताओं पर कार्रवाई की थी। इन आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं और शुक्रवार को इन प्रदर्शनों ने कई जगहों पर हिंसक रुप ले लिया।

जानकारी
हरियाणा भाजपा से जुड़े नेता भी की थी ऐसी टिप्पणी

शुक्रवार को हरियाणा भाजपा के IT प्रभारी अरुण यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'अब शुक्रवार पत्थर दिवस बन गया है तो शनिवार को बुलडोजर दिवस घोषित कर दिया जाना चाहिए।' बता दें कि पिछले काफी समय से अपराधियों पर दबाव बनाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया जा रहा है। हालिया दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में शामिल रहे आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया था।

निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को अलग-अलग शहरों में माहौल बिगाड़ने के प्रयासों में शामिल रहे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई निर्दोष परेशान न हो, लेकिन एक भी दोषी को बख्शा न जाए।

गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश में 136 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रदेश में हिंसा करने के कुल 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 45 गिरफ्तारियां सहारनपुर में हुई है, जबकि प्रयागराज में 37, अंबेडकरनगर में 23, हाथरस में 20, मुरादाबाद में सात और फिरोजाबाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हिंसा के बाद बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और PAC की कंपनियों को तैनात करना पड़ा था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

हिंसा के आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिराने के प्रचलन के खिलाफ अप्रैल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बुलडोजर से घर गिराने की कार्रवाई को अपराध रोकथाम की आड़ में अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिमों, को निशाना बनाने की साजिश बताया गया था। इसमें सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि वह सरकारों को बिना कोर्ट की अनुमति के घरों को ध्वस्त न करने का निर्देश दे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश
सोशल मीडिया
भाजपा समाचार
पैगंबर विवाद
ताज़ा खबरें
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास टेक्नोलॉजी
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन मनोरंजन
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये ऑटो
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC करियर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता देश
योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा
योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा राजनीति
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी देश
उत्तर प्रदेश: नोएडा में महिला से मारपीट के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: नोएडा में महिला से मारपीट के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई देश
योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी
योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी राजनीति
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए योगी के मंत्री, जमानत बॉन्ड दिए बिना अदालत से गायब
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए योगी के मंत्री, जमानत बॉन्ड दिए बिना अदालत से गायब राजनीति
और खबरें
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: पति से सुलह के लिए पत्नी ने करवाई प्रेमी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पति से सुलह के लिए पत्नी ने करवाई प्रेमी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार देश
उत्तर प्रदेश: असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
उत्तर प्रदेश: असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी करियर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध, नुपुर शर्मा थीं निशाने पर- पुलिस
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध, नुपुर शर्मा थीं निशाने पर- पुलिस देश
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप देश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश राजनीति
और खबरें
सोशल मीडिया
राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद सरकारी स्कूल में बांटी गई अफीम, वीडियो वायरल
राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद सरकारी स्कूल में बांटी गई अफीम, वीडियो वायरल देश
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम टेक्नोलॉजी
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके टेक्नोलॉजी
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन अजब-गजब
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं टेक्नोलॉजी
और खबरें
भाजपा समाचार
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल राजनीति
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये राजनीति
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
और खबरें
पैगंबर विवाद
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली ट्रांसफर होंगे देशभर में दर्ज सभी मामले देश
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
उदयपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने के आरोप में IGP सहित 32 पुलिसकर्मियों का तबादला
उदयपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने के आरोप में IGP सहित 32 पुलिसकर्मियों का तबादला देश
देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार हैं नुपुर, टीवी पर माफी मांगनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार हैं नुपुर, टीवी पर माफी मांगनी चाहिए- सुप्रीम कोर्ट देश
पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल
पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022