NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध
    अगली खबर
    रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध
    पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए IS आतंकी भारत में हमला करना चाहता था

    रूस: भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा IS आतंकी गिरफ्तार, पैगंबर विवाद से संबंध

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 22, 2022
    04:48 pm

    क्या है खबर?

    रूस में इस्लामिक स्टेट (IS) के एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया गया है जो भारत में हमला करने की योजना बना रहा था।

    पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी का बदला लेने के लिए यह आतंकी भारत में सत्ता पक्ष से संबंधित किसी व्यक्ति पर हमला करना चाहता था।

    हालांकि इससे पहले कि वह भारत के लिए उड़ान भर पाता, रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी संघीय सुरक्षा एजेंसी (FSB) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    कबूलनामा

    2022 में रूस आया था आतंकी

    FSB द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में IS आतंकी को पूरी साजिश कबूल करते हुए सुना जा सकता है।

    आतंकी कह रहा है कि वह 2022 में रूस आया था जहां से उसे भारत के लिए निकलना था।

    उसने बताया कि भारत में उसे IS के अन्य आतंकी मिलते जो उसे पैंगबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए IS के निर्देश पर आतंकी हमला करने के लिए जरूरी सामान देते।

    भर्ती

    IS नेताओं ने तुर्की में किया था आरोपी को भर्ती

    FSB के अनुसार, आरोपी अप्रैल से जून के बीच तुर्की में था जहां IS के एक नेता ने उसे आत्मघाती हमलावर के तौर पर भर्ती किया। उन्होंने ये सारा काम टेलीग्राम और तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में व्यक्तिगत बैठकों के जरिए किया।

    बयान के अनुसार, इसके बाद उसे रूस जाने, वहां सारे जरूरी दस्तावेज तैयार करने और फिर एक बड़ा आतंकी कृत्य करने के लिए भारत जाने का कार्य दिया गया।

    अन्य जानकारी

    केंद्रीय एशियाई देश का रहने वाला है आतंकी

    FSB के अनुसार, आरोपी IS आतंकी केंद्रीय एशिया के एक देश का रहने वाला है और भारत में सत्ता पक्ष के किसी प्रतिनिधि पर आतंकवादी हमला करना चाहता था। हालांकि FSB ने इससे पहले ही उसे पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

    बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकी ने IS के आमिर के प्रति वफादारी की शपथ ली थी। IS अपने कब्जे वाले इलाके को एक देश (आमिर) बताता है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पैगंबर मोहम्मद के अपमान का मामला?

    27 मई को एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जल्दी ही ये ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद भारत को दुनियाभर, खासकर अरब देशों, में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

    नुपुर की टिप्पणी के बाद देश के कई राज्यों में हिंसा भी हुई थी। विवाद के बाद भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    इस्लामिक स्टेट
    आतंकवादी हमला
    पैगंबर विवाद

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    रूस समाचार

    NATO में शामिल होने की तरफ कदम बढ़ा रहे फिनलैंड और स्वीडन, रूस नाखुश स्वीडन
    रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा अमेरिका
    क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? व्लादिमीर पुतिन
    रूस ने किया यूक्रेन के सैन्य ठिकाने पर हमला, कीव पर हमले तेज करने की धमकी यूक्रेन

    इस्लामिक स्टेट

    जिंदा है आतंकी संगठन IS का सरगना बगदादी, सामने आया नया वीडियो श्रीलंका
    कोलकाता में इस्लामिक स्टेट के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारत में शरिया कानून स्थापित करना था लक्ष्य भारत की खबरें
    तमिनलाडु के 14 लोगों पर भारत में IS की सेल के लिए फंड जुटाने का आरोप कश्मीर
    अफगानिस्तान: कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करने वाला आतंकी कमांडर ड्रोन हमले में ढेर पाकिस्तान समाचार

    आतंकवादी हमला

    गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी का खुलासा, 2009 जम्मू बस स्टैंड धमाके के पीछे था ISI का हाथ दिल्ली पुलिस
    जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच आतंकियों ने की गोलगप्पा बेचने वाले की हत्या जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठन ULF ने ली कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी बिहार
    जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना के काफिले से पहले टैक्सी स्टैंड पर धमाका, छह लोग घायल जम्मू-कश्मीर

    पैगंबर विवाद

    भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज मुंबई पुलिस
    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं? कतर
    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार सऊदी अरब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025