NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला
    अगली खबर
    भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला
    तेलंगाना पुलिस ने विधायक टी राजा सिंह को फिर किया गिरफ्तार।

    भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 25, 2022
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से निलंबित हैदराबाद के गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने जमानत मिलने के 72 घंटे बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

    इस बार उन्हें आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) 41 (A) के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

    इससे पहले उन्हें मंगलवार को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

    कार्रवाई

    गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए राजा सिंह

    पुलिस ने बताया कि राजा सिंह को उनके खिलाफ फरवरी और अप्रैल में दो अलग-अलग थानों में CRPC की धारा 41 (A) के तहत दर्ज किए गए मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

    उन्हें मामलों में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वो नहीं आए। इसको लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी कराकर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि राजा सिंह को कोर्ट से जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

    वीडियो

    राजा सिंह ने गिरफ्तारी से पहले जारी किया था वीडियो

    राजा सिंह ने गुरुवार को गिरफ्तारी से पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

    इसमें उन्होंने कहा, "मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू हमेशा की तरह मेरा साथ देगा।"

    पृष्ठभूमि

    कैसे विवादों में आए राजा सिंह?

    स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने पिछले सप्ताह हैदराबाद में एक शो किया था।

    राजा सिंह और उसके समर्थकों ने पहले इस शो को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो इसमें नाकाम रहे तो राजा ने सोमवार रात को फारूकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया।

    इस वीडियो में उन्होंने फारूकी पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया और उनकी मां के बारे में अपमानजनक बातें कहीं। इसके बाद उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    जानकारी

    पैंगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने किया था निलंबित

    इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा केंद्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने नोटिस जारी कर उनके बयान को पार्टी के रुख के विपरीत और पार्टी संविधान के खिलाफ बताया था।

    गिरफ्तारी

    बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद हुई थी राजा सिंह की गिरफ्तारी

    वीडियो सामने आने के बाद हैदराबाद में रात को ही राजा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।

    लोगों ने शहर के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के कार्यालय समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किया और राजा को गिरफ्तार करने की मांग की। कई जगह पर उनके खिलाफ केस दर्ज भी कराया गया।

    विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह धार्मिक आधार पर दुश्मनी पैदा करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी धाराओं के तहत राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    जमानत

    गिरफ्तारी के बाद राजा सिंह को मिली थी जमानत

    23 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद राजा सिंह को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था।

    कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, लेकिन बाद में ऑर्डर वापस लेते हुए चेतावनी देकर जमानत दे दी थी।

    उसके बाद राजा ने कहा था कि यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से उनका वीडियो हटा दिया है और वह जल्द ही वीडियो का पार्ट-2 जारी करेंगे। वह यह सब धर्म के लिए कर रहे हैं।

    प्रदर्शन

    राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए जारी है मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन

    राजा सिंह की रिहाई पर कई मु्स्लिम संगठनों ने चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने उनकी टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताया था। उसके बाद से हैदराबाद में प्रदर्शन जारी हैं।

    गुरुवार को भी प्रदर्शनकारियों ने 'गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा' के नारे लगाते हुए राजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैदराबाद
    भाजपा समाचार
    विवादित बयान
    मुनव्वर फारूकी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    हैदराबाद

    केंद्र सरकार ने बनने से पहले ही बुक की दूसरी स्वदेशी वैक्सीन की 30 करोड़ खुराकें वैक्सीन समाचार
    स्पूतनिक-V का उत्पादन करना चाहती है सीरम इंस्टीट्यूट, मंजूरी के लिए किया आवेदन वैक्सीन समाचार
    अगले महीने से भारत आ सकती है जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन अमेरिका
    हैदराबाद: पत्नी की हत्या कर लगाई आग, परिजनों को दी कोरोना से मौत होने की जानकारी हत्या

    भाजपा समाचार

    बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार
    क्या भाजपा को पहले से थी नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की जानकारी? राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा? शिवसेना समाचार
    श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप उत्तर प्रदेश

    विवादित बयान

    हरिद्वार धर्म संसद: जांच के लिए SIT बनी, FIR में जोड़े गए दो नए नाम नरेंद्र मोदी
    महिला के बालों में थूकने को लेकर जावेद हबीब पर दर्ज हुआ मुकदमा, माफी मांगी दिल्ली पुलिस
    IIM छात्रों और स्टाफ का प्रधानमंत्री को खुला पत्र, हेट स्पीच पर चुप्पी तोड़ने की मांग नरेंद्र मोदी
    साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने किया विवादित ट्वीट, महिला आयोग ने दिया FIR का आदेश ट्विटर

    मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी कॉमेडी विवाद
    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जमानत, लेकिन बाकी चार अभी भी इंतजार में भारतीय कानून
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई बॉलीवुड समाचार
    ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025