देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
17 Jun 2023
गुजरातगुजरात: दरगाह को अवैध निर्माण के नोटिस पर हिंसा, 5 पुलिसकर्मी घायल, 1 व्यक्ति की मौत
गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार रात उपद्रव की स्थिति बन गई। एक दरगाह हटाने के नोटिस को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
16 Jun 2023
अमेरिका#NewsBytesExplainer: क्या हैं अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन की विशेषताएं, जिन्हें खरीदने जा रहा भारत?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने अमेरिका से MQ-9 रीपर ड्रोन खरीदने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को बस सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की मंजूरी लेनी है। माना जा रहा है कि CCS भी इस पर मुहर लगा देगा।
16 Jun 2023
दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस के 2 जवानों ने किया 100 से अधिक बार रक्तदान, पॉडकास्ट में बताई कहानी
दिल्ली पुलिस के 2 जवानों ने रक्तदान में शतक लगाया है। उन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान करके पुलिस विभाग में इस मुहिम को आंदोलन से जोड़ने का काम किया।
16 Jun 2023
उत्तर प्रदेशकानपुर: मेट्रो के लिए कई पेड़ काटे गए, मेयर ने लगाई अधिकारियों की क्लास
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में मेट्रो के नाम पर पिछले दिनों काफी पेड़ काट दिए गए। इसको लेकर मेयर प्रमिला पांडेय ने एक बैठक में अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
16 Jun 2023
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: 10वीं के छात्र को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया गया, इलाज के दौरान मौत
आंध्र प्रदेश के बपाटला से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने 10वीं कक्षा के एक छात्र को जिंदा जला दिया। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अमरनाथ के रूप में हुई है।
16 Jun 2023
महाराष्ट्रमहाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 36 लाख रुपये गंवाने वाले व्यक्ति को एक साल बाद वापस मिले पैसे
महाराष्ट्र के ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के जरिए 36 लाख रुपये गंवाने वाले व्यक्ति को एक साल बाद उसके पूरे पैसे वापस मिल गए हैं।
16 Jun 2023
महाराष्ट्रमुंबई: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी ने उसी दिन 4 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी 40 वर्षीय नवाजु करीम शेख ने उसी दिन स्टेशन पर 4 अन्य महिलाओं से भी छेड़छाड़ की थी।
16 Jun 2023
तमिलनाडुतमिलनाडु: महिला IPS के यौन उत्पीड़न के दोषी पूर्व पुलिस प्रमुख को 3 साल की जेल
तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) राजेश दास को साथी महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न के मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
16 Jun 2023
अमेरिकाअमेरिका में काले-गोरे जितना ही जाति-धर्म के आधार पर बंटे हुए हैं भारतीय शहर- शोध
भारत के शहरों में मुस्लिमों और अनुसूचित जाति के लोगों को लेकर समाज उतना ही बंटा हुआ है, जितना अमेरिका में काले और गोरे लोगों को लेकर बंटा हुआ है।
16 Jun 2023
हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश के चंबा में हिंदू युवक की हत्या के बाद विवाद का मामला क्या है?
हिमाचल प्रदेश में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद से पूरा चंबा सुलग उठा है। इस हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर को आगे के हवाले कर दिया।
16 Jun 2023
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: तिरुपति में प्रसिद्ध गोविंदराजा मंदिर के पास दुकान में लगी भीषण आग
आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में स्थित गोविंदराजा मंदिर के पास एक दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।
16 Jun 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: नोए़डा में 8वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, सो रहे थे माता-पिता
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को हाइड पार्क सोसाइटी की 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
16 Jun 2023
मिजोरममिजोरम: बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन, देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क बंद
मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण पश्चिमी बाहरी इलाके में हुए भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 बंद हो गया है।
16 Jun 2023
दिल्लीदिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में कमरे के अंदर मृत मिले युवक-युवती, प्रेम संबंध का मामला
दिल्ली में शाहाबाद डेरी इलाके के रोहिणी सेक्टर 34 में शुक्रवार सुबह एक कमरे में युवक और युवती का शव मिला। उनकी पहचान मीरा और मनोज के रूप में हुई है।
16 Jun 2023
कर्नाटककर्नाटक: कलबुर्गी में रेत माफिया ने पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलकर मारा
कर्नाटक के कलबुर्गी में रेत माफिया ने गुरुवार शाम को एक पुलिस कांस्टेबल को ट्रक से कुचलकर मार दिया। पुलिसकर्मी ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया था।
16 Jun 2023
ओडिशाओडिशा: जगन्नाथ पुरी मंदिर में 1 साल से कम उम्र के 2 बच्चे बनाए गए सेवक
ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में 1 साल से कम उम्र के 2 बच्चे मंदिर के सेवक बने हैं। दोनों बच्चों को सालाना 1 और 2 लाख रुपये वेतन भी मिलेगा।
16 Jun 2023
मणिपुरमणिपुर: थम नहीं रही हिंसा, उपद्रवियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का घर फूंका
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उपद्रवियों ने राजधानी इंफाल में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
16 Jun 2023
भूकंपअसम समेत पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, 4.8 रही तीव्रता
असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार को सुबह करीब 10ः30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
16 Jun 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: हेपेटाइटिस मरीजों के लिए संकट, सरकारी केंद्रों पर दवाएं खत्म
उत्तर प्रदेश में हेपेटाइटिस मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण नहीं हो रहा है। इससे मरीज बाहर से महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर हैं।
16 Jun 2023
जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास 5 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया।
16 Jun 2023
गुजरातगुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' ने मचाई तबाही, 900 से अधिक गांवों से बिजली गायब
चक्रवात 'बिपरजॉय' शुक्रवार को गुजरात के तट से टकराया। इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत और करीब 22 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि 23 पशुओं की भी मौत हुई है।
15 Jun 2023
नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरा, ये रहेगा उनका शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। ये उनकी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा होगी।
15 Jun 2023
चक्रवातचक्रवात 'बिपरजॉय' गुजरात तट से टकराया; सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हजारों लोग, अलर्ट पर नौसेना
चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' गुजरात के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ तटीय इलाकों में तेज हवा चलना शुरू हो गई है।
15 Jun 2023
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कर्मचारियों पर हमले का प्रयास
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
15 Jun 2023
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)NewsBytesExplainer: CBI के लिए सामान्य सहमति क्या है और किन राज्यों ने इसे वापस लिया है?
तमिलनाडु ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच के लिए दी सामान्य सहमति को वापस लेने की घोषणा की है।
15 Jun 2023
दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बृजभूषण पर क्या आरोप लगाए और कितनी मिल सकती है सजा?
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दो कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किये हैं।
15 Jun 2023
मणिपुरमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, राजधानी इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने घरों को आग लगाई
पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
15 Jun 2023
दिल्लीउत्तर प्रदेश: नोएडा में कुत्तों के लिए खुला विशेष पार्क, वीडियो में देखें खासियत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुत्तों के लिए एक विशेष पार्क शुरू किया गया है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से वीडियो जारी कर इसकी खासियत बताई गई है।
15 Jun 2023
कर्नाटककर्नाटक: कांग्रेस ने पलटा भाजपा सरकार का फैसला, प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून खत्म
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकारा द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को खत्म कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
15 Jun 2023
मणिपुरमणिपुर हिंसा: इंटरनेट पर जारी रहेगा प्रतिबंध, 20 जून तक बढ़ाई गई रोक
मणिपुर में जातीय हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहेगा। राज्य सरकार ने रोक की अवधि 20 जून को दोपहर 3ः00 बजे तक बढ़ा दी है।
15 Jun 2023
कर्नाटकबेंगलुरू: कॉरपोरेट कंपनी में जातिगत भेदभाव से दुखी उत्तर प्रदेश के दलित युवक ने जान दी
कर्नाटक के बेंगलुरू में कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दलित युवक विवेक राज (35) ने जातिगत भेदभाव से दुखी होकर अपनी जान दे दी।
15 Jun 2023
दिल्लीदिल्ली: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
दिल्ली में मुखर्जी नगर में स्थित बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई।
15 Jun 2023
आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश: चित्तूर में ट्रक की चपेट में आने से हाथी के 3 बच्चों की मौत
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हाथी के 3 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के समय 4 हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था।
15 Jun 2023
बृजभूषण शरण सिंहबृजभूषण के खिलाफ आरोपपत्र दायर; POCSO रद्द करने की सिफारिश, इन धाराओं में बनाया गया आरोपी
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली पुलिस ने नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में क्लीन चिट दे दी।
15 Jun 2023
कर्नाटककर्नाटक: बेंगलुरू में महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराकर छत पर हस्तमैथुन करते देखा गया शख्स, मामला दर्ज
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विधान सौदा लेआउट के पास एक व्यक्ति को छत पर महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराकर हस्तमैथुन करते हुए पकड़ा गया है।
15 Jun 2023
अमृतपाल सिंहकौन था अवतार सिंह खांडा? बम बनाने में माहिर, कई खालिस्तानी संगठनों का सदस्य रहा
खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह खांडा की लंदन में मौत हो गई।
15 Jun 2023
मायावतीउत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री रहते मायावती के भाई-भाभी को फायदा, कम कीमत पर मिले 261 फ्लैट
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते उनके भाई और भाभी को दिल्ली से सटे नोएडा में 46 प्रतिशत छूट पर 261 फ्लैट आवंटित किए गए थे।
15 Jun 2023
कनाडाकनाडा सरकार ने 700 भारतीय छात्रों को दी राहत, अस्थायी निवास परमिट होंगे जारी
कनाडा ने निर्वासन का सामना कर रहे 700 भारतीय छात्रों को बड़ी राहत दी है। कनाडा सरकार के मंत्री शॉन फ्रेजर ने कहा कि धोखाधड़ी के शिकार वास्तविक छात्रों को निर्वासित नहीं किया जाएगा और उन्हें अस्थायी निवास परमिट जारी किये जाएंगे।
15 Jun 2023
गुजरातआज गुजरात तट से टकराएगा तूफान 'बिपरजॉय', सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 1 लाख लोग
चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। ये आज शाम 4-5 बजे तक गुजरात तट से टकरा सकता है।
15 Jun 2023
बिहारबिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, सुबह टहलने के दौरान बाइक सवारों से बचे
सुबह टहलने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को टहलने के दौरान 2 बाइक सवार उनका सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गये। मुख्यमंत्री ने किनारे हटकर खुद को बचाया।