Page Loader
मुंबई: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी ने उसी दिन 4 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़
मुंबई में लोकल ट्रेन में छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपी की शर्मनाक हरकत सामने आई

मुंबई: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी ने उसी दिन 4 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2023
04:44 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी 40 वर्षीय नवाजु करीम शेख ने उसी दिन स्टेशन पर 4 अन्य महिलाओं से भी छेड़छाड़ की थी। यह जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम द्वारा तकनीकी इनपुट पर काम करने और सर्विलांस कैमरों की फुटेज के विश्लेषण के बाद सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

उत्पीड़न

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और मस्जिद स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से घर जाते समय एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। घटना के समय वह अकेली थी। पुलिस ने CCTV फुटेज में पाया था कि आरोपी शेख ने उसी दिन CSMT पर 4 अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया था, लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं की थी।

ट्विटर पोस्ट

CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत