Page Loader
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कर्मचारियों पर हमले का प्रयास
गाजियाबाद की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ (तस्वीर: अनस्पलैश)

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कर्मचारियों पर हमले का प्रयास

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2023
06:32 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें तेंदुआ फैक्ट्री के अंदर कुछ लोगों पर हमले का प्रयास भी करता दिख रहा है। फैक्ट्री में काफी लोग काम कर रहे थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

हड़कंप

गाजियाबाद की कोर्ट में उधम मचा चुका है तेंदुआ

इससे पहले फरवरी में तेंदुआ गाजियाबाद के कोर्ट में भी प्रवेश कर चुका है। तेंदुआ कई घंटे तक कोर्ट परिसर में रहा था। इस दौरान उसने कई लोगों पर हमला भी किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ घायल लोग भी दिख रहे थे। इसमें वकील और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बता दें कि गाजियाबाद के जंगल क्षेत्र और अलग-अलग सेक्टर में 6 माह के दौरान कई बार तेंदुआ दिख चुका है।

ट्विटर पोस्ट

गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ