LOADING...
मिजोरम: बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन, देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क बंद
मिजोरम में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 बंद (तस्वीर: ट्विटर/@EastMojo)

मिजोरम: बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन, देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क बंद

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2023
01:40 pm

क्या है खबर?

मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण पश्चिमी बाहरी इलाके में हुए भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 बंद हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुनथर इलाके में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह राजमार्ग मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रास्ते से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

समस्या

पिछले कई दिनों से हो रही है बारिश

जानकारी के मुताबिक, मिजोरम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई जगह भूस्खलन हुआ है। मिजोरम के भी कई इलाकों के लोग भूस्खलन के कारण समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित मिजोरम में मानसून के मौसम में हर साल भारी भूस्खलन होता है और इस दृष्टि से यह काफी संवेदनशील है। भूस्खलन यहां ज्यादातर सड़क के किनारों पर होता है।

ट्विटर पोस्ट

मिजोरम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन