LOADING...
कानपुर: मेट्रो के लिए कई पेड़ काटे गए, मेयर ने लगाई अधिकारियों की क्लास
कानपुर की मेयर ने पेड़ काटने पर लगाई मेट्रो के अधिकारियों को फटकार (तस्वीर: ट्विटर/@mayorkanpur)

कानपुर: मेट्रो के लिए कई पेड़ काटे गए, मेयर ने लगाई अधिकारियों की क्लास

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2023
06:07 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में मेट्रो के नाम पर पिछले दिनों काफी पेड़ काट दिए गए। इसको लेकर मेयर प्रमिला पांडेय ने एक बैठक में अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। मेयर ने ट्वीट किया, 'मेट्रो ने निर्माण के नाम पर जूही से नौबस्ता तक पेड़ों को अवैध तरीके से काट दिया। आज मेट्रो के सभी अधिकारियों और वन अधिकारी को बुलाकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि जितने पेड़ काटे गए, उनको बिना किसी देरी के लगा दिया जाए।'

फटकार

सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

बैठक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें मेयर अधिकारियों से कह रही हैं, "हमें तुझसे कुछ चाहिए नहीं, हमें कायदे से बात चाहिए। जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा है कि अगर आप पेड़ काटें तो उसे जनहित में तुरंत दरवाजें से उठाएं। चाहें एक या 2 दिन में उठाएं। लोग अपनी गाड़ी नहीं निकाल पा रहे हैं, लेकिन आप लोगों के पास हमारी सरकार को बदनाम करने के अलावा कोई बात नहीं।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए अधिकारियों को कैसे फटकार लगा रहीं मेयर