Page Loader
कर्नाटक: कांग्रेस ने पलटा भाजपा सरकार का फैसला, प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून खत्म
कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हटाया

कर्नाटक: कांग्रेस ने पलटा भाजपा सरकार का फैसला, प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून खत्म

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2023
04:33 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकारा द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को खत्म कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया की सरकार गोहत्या निरोधक कानून के सख्त प्रावधानों को भी कमजोर कर सकती है। हालांकि इसकी अधिक जानकारी सामने नहीं आई। बता दें, कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई सरकार द्वारा लागू किए गए इस कानून के बाद कई घटनाएं चर्चा में रही थीं।

फैसला

स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य नेताओं से जुड़े पाठ्यक्रमों को स्कूली किताबों से हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकार ने सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी स्कूलों और कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य करने पर भी मुहर लगाई है, ताकि बच्चों में संविधान के प्रति समझ विकसित हो सके। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार कई अन्य फैसले भी ले सकती है।