विधानसभा चुनाव: खबरें
राजस्थान: पानी की समस्या बताने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग
राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार और जनसभाओं का दौर शुरू हो चुका है। लोगों से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं।
भाजपा ने तोड़ा अपना नियम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह पहली बार है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
भाजपा ने 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियां तेज कीं, आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा इस साल के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी।
6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 7 सीटों पर 5 सितंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। सभी सीटों पर मतदान 5 सितंबर को होगा और 8 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
#NewsBytesExplainer: भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई टीम का ऐलान; कैसे साधे गए चुनावी और जातिगत समीकरण?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इस सूची में कुल 38 नाम हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, 4 राज्यों में नियुक्त किया चुनाव प्रभारी
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है।
कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा
कर्नाटक चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी शुक्रवार से इन राज्यों के लिए रणनीति बनाने के लिए 2 दिवसीय मंथन करेगी।
एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे
कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है और त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है।
कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा
कर्नाटक चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी 141 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी सीटों पर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे।
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की इनोवा कार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसे में साध्वी को मामूली चोट पहुंची है, जबकि कार चालक घायल है।
त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नागालैंड और मेघालय में शपथ ग्रहण समारोह 7 मार्च, तो त्रिपुरा में 8 मार्च को होना प्रस्तावित है।
त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा, लेकिन नई सरकार के गठन पर कोई बात नहीं कही।
त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां चारिलम सीट पर भाजपा उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जिष्णु को उनके भतीजे की टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के उम्मीदवार सुबोध देव वर्मा ने 858 वोटो के नजदीकी अंतर से हराया।
नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की
नागालैंड विधानसभा चुनाव में जिस सीट पर सबकी नजर रही, वह कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय सीट रही। यहां से नागालैंड के प्रभावशाली नेता और मुख्यमंत्री नेफियू रियो मैदान में उतरे थे।
त्रिपुरा चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन जीते, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल
भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजधानी अगरतला सीट पर भाजपा प्रत्याशी पापिया दत्ता को हरा दिया है।
मेघालय चुनाव परिणाम: पश्चिम शिलांग सीट से UDP के पॉल लिंगदोह जीते
मेघालय विधानसभा चुनाव में पश्चिम शिलांग सीट पर सबकी नजर रही। यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बीच मुकाबला देखने को मिला।
नागालैंड को पहली बार मिलीं महिला विधायक, हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस ने रचा इतिहास
नागालैंड को पहली बार हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस के रूप में महिला विधायक मिली हैं।
विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।
विधानसभा चुनाव: नागालैंड में 82 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नागालैंड में 82.42 प्रतिशत और मेघालय में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
तेलंगाना: जगन रेड्डी की बहन ने मुख्यमंत्री को जूते भेजे, कहा- मेरे साथ चलकर समस्या देखिए
तेलंगाना के हैदराबाद में युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) को जूते भेजे और अपनी पदयात्रा के लिए चुनौती दी।
विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण
फरवरी में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके परिणाम 12 मार्च को घोषित होंगे। यह तीनों राज्य भले ही आकार में छोटे हैं, लेकिन यहां राजनीतिक रूप से बड़ा दांव लगा हुआ है।
मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मेघालय में पांच अलग-अलग पार्टियों के विधायकों ने इस्तीफा देकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) का दामन थाम लिया।
जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे?
साल 2023 में देश के नौ राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत
2025 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बल्कि तेजस्वी यादव हो सकते हैं। महागठबंधन की बैठक में नीतीश ने यह संकेत दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश में बगावत का कारण मैं नहीं, टिकट बंटवारा- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश में बगावत का कारण वे नहीं बल्कि टिकट का बंटवारा रहा।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: तीन सबसे बड़े जिलों में ऐसा रहा हाल
हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन यहां जीत का रास्ता तीन प्रमुख जिलों से होकर जाता है।
विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। जहां गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः भाजपा के 10 कैबिनेट मंत्रियों में सिर्फ दो जीते
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 25 सीटें मिलीं।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सुक्खू ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रचार प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा के विजय अग्निहोत्री के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
आयुष शर्मा ने विधानसभा चुनाव जीतने पर पिता को दी बधाई, बोले- विरासत जिंदा रहती है
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के पिता और राजनेता अनिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसौली से तीन बार के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सैजल हारे
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली विधानसभा सीट पर भाजपा की साख दांव पर रही।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः ठियोग से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर जीते
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ठियोग विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प रहा।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः हरोली से कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाई जीत की हैट्रिक
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंतर्गत आने वाली हरोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः जसवां परागपुर सीट पर पहली बार लगी हैट्रिक, बिक्रम सिंह जीते
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जसवां परागपुर सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः शाहपुर से हारीं भाजपा की समाज कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ने भाजपा की समाज कल्याण मंत्री सरवीन चौधरी को 12,243 मत से हरा दिया है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस ने बचाया गढ़, अनिरुद्ध सिंह फिर जीते
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आने वाली कसुम्पटी विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला रहा। यहां दो बार के विधायक कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह ने एक बार फिर मैदान मार लिया है। उन्होंने भाजपा के दावेदार और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को 8,431 मतों से हराया।
विधानसभा चुनावः गुजरात ने रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकारा- अमित शाह
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रमुख प्रतिद्वंद्वि पार्टी कांग्रेस को चित करते हुए रिकॉर्ड 155 से अधिक सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।