NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे
    अगली खबर
    त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे
    किसान परिवार से आने वाली प्रतिमा भौमिक 1991 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं

    त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे

    लेखन आबिद खान
    Mar 04, 2023
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा, लेकिन नई सरकार के गठन पर कोई बात नहीं कही।

    इसके बाद से त्रिपुरा में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि वे त्रिपुरा की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

    संभावना

    त्रिपुरा को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री

    अगर प्रतिमा भौमिक मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वे त्रिपुरा के साथ किसी भी उत्तर-पूर्वी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भेजे जाने वाले दल से आलाकमान ने उनके नाम पर रायशुमारी के लिए कहा है।

    चूंकि मामला पूर्वोत्तर से जुड़ा है, तो पार्टी के उत्तर-पूर्वी लोकतांत्रिक गठबंधन (NEDA) के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की राय महत्वपूर्ण होगी।

    माणिक साहा

    केंद्र में भेजे जा सकते हैं माणिक साहा

    भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भौमिक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना से ​​इनकार नहीं किया जा सकता। अगर केंद्र भौमिक को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने का फैसला करता है, तो ऐसे में माणिक साहा को केंद्र सरकार में भेजा जा सकता है।"

    हालांकि, चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि मौजूदा मुख्यमंत्री माणिक साहा ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

    मुलाकात

    साहा ने दो मंत्रियों को हेमंत बिस्वा सरमा से मिलने भेजा

    मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य में लॉबिंग भी तेज हो गई है। प्रतिमा भौमिक के नाम की चर्चा के बीच माणिक साहा ने अपने दो करीबी मंत्रियों को हेमंत बिस्वा सरमा से मिलने भेजा है।

    त्रिपुरा सरकार में मंत्री राम प्रसाद पाल और सुशांत चौधरी शुक्रवार शाम असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे हैं।

    माना जा रहा है कि ये दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए साहा का नाम आगे बढ़ा सकते हैं।

    महिला वोटर

    भाजपा की साइलेंट वोटर हैं महिलाएं

    2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 48 फीसदी महिलाओं और 44 फीसदी पुरुषों ने भाजपा को वोट दिया था। उत्तराखंड चुनावों में भाजपा को 46 फीसदी महिला मतदाताओं का वोट मिला था।

    76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाएं ही भाजपा की साइलेंट वोटर हैं। फिलहाल भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

    जानकारी

    त्रिपुरा में महिलाओं ने किया ज्यादा मतदान

    त्रिपुरा में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। चुनाव आयोग की आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 86.12 फीसदी पुरुषों की तुलना में 89.17 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है।

    भौमिक

    कौन हैं प्रतिमा भौमिक?

    प्रतिमा भौमिक फिलहाल केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। वे भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे धनपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने त्रिपुरा से ही विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है।

    वे 1991 से भाजपा से जुड़ी है और राज्य की भाजपा इकाई में महासचिव रही हैं। 2019 के आम चुनावों में वे त्रिपुरा पश्चिम से जीतकर लोकसभा पहुंची। हालिया विधानसभा चुनावों में उन्होंने धनपुर सीट से 3,500 मतों से जीत हासिल की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्रिपुरा चुनाव
    विधानसभा चुनाव
    माणिक साहा
    हिमंत बिस्वा सरमा

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    त्रिपुरा चुनाव

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है?  त्रिपुरा
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों पर मतदान जारी, 2 मार्च को आएंगे नतीजे त्रिपुरा

    विधानसभा चुनाव

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा क्यों बनी हुई है पुरानी पेंशन योजना? हिमाचल प्रदेश
    गुजरात में कांग्रेस को झटका, 10 बार के विधायक मोहन राठवा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल गुजरात
    गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट गुजरात
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सभी 68 सीटों पर मतदान जारी, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    माणिक साहा

    बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री त्रिपुरा
    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: इन अहम सीटों पर रहेगी सबकी नजर  त्रिपुरा
    त्रिपुरा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री माणिक साहा नजदीकी मुकाबले में जीते त्रिपुरा

    हिमंत बिस्वा सरमा

    असम: हेमंत बिस्व सरमा बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मियां मुस्लिमों के वोट, सांप्रदायिक है समुदाय भारतीय जनता पार्टी
    हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ असम
    असम में कोरोना मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, अब तक 24 गिरफ्तार असम
    सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR, तनाव बढ़ा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025