NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे
    अगली खबर
    एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आए सामने

    एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे

    लेखन सकुल गर्ग
    May 10, 2023
    08:23 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है और त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है।

    सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलते हुए दिख रही है।

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीट है।

    सर्वे पोल

    सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही कांग्रेस

    ABP और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस 100-112 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और बहुमत के आंकड़े के काफी पास है।

    भाजपा दूसरे नंबर पर रहते हुए 83-95 सीटें जीतने में कामयाब होगी। अगर जनता दल सेक्युलर (JDS) की बात करें तो पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में नुकसान उठाते हुए 21-29 सीटों पर सिमट सकती है।

    सर्वे के मुताबिक, अन्य पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार 2-6 सीटें जीत सकते हैं।

    जानकारी

    इंडिया टुडे ने कांग्रेस को दिया स्पष्ट बहुमत

    इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी। इसके मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस 122-140 सीटें जीतने में कामयाब होगी, जबकि भाजपा पिछड़ते हुए सिर्फ 62-80 सीटें हासिल कर पाएगी। JDS को 20-25 सीटें मिलेंगी।

    अनुमान

    रिपब्लिक टीवी और जी न्यूज के सर्वे में भी कांग्रेस आगे

    रिपब्लिक टीवी और पी-मार्क के मुताबिक, भाजपा को 85 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है। JDS 24-32 सीटें में कामयाब होगी, वहीं अन्य पार्टियों के खाते में 2 से 6 सीटें आएंगी।

    जी न्यूज और मैट्रीज द्वारा किए सर्वे के मुताबिक भी कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। भाजपा को 79-94 सीटें और कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है।

    एक्जिट पोल 

    दो पोल में भाजपा को बढ़त का अनुमान

    न्यूज नेशन-CGS के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस और JDS क्रमशः 86 और 21 सीटें जीतने में कामयाब होंगी।

    इसी तरह सुवर्णा न्यूज-जन की बात ने भी भाजपा को बढ़त दी है। इसके मुताबिक, भाजपा 94 से 117 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, वहीं कांग्रेस को 91-106 सीटें मिलने का अनुमान है।

    चुनाव 

    किस पार्टी ने उतारे कितने उम्मीदवार? 

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,615 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 2,430 पुरुष उम्मीदवार, 184 महिला उमीदवार और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल है।

    भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

    कांग्रेस की 11 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 223 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जबकि JDS ने 224 सीटों में से 209 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

    नतीजे 

    क्या रहे थे पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे? 

    पिछले कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 80 सीटें हासिल की थीं, वहीं JDS के खाते में 37 सीटें आई थीं। अन्य पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे।

    अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को सर्वाधिक 38.14 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे, वहीं भाजपा ने 36.35 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। अधिक वोट मिलने के बावजूद कांग्रेस को कम सीटें मिली थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स

    कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, भाजपा ने नहीं दिया था टिकट कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट कर्नाटक
    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल, कल भाजपा से दिया था इस्तीफा कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: शेट्टार और सावदी के कांग्रेस में जाने से भाजपा को क्या नुकसान हो सकता है? भाजपा समाचार

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: शामली में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व भाजपा सभासद ने खाया जहर, मौत उत्तर प्रदेश
    लखनऊ: पार्षद चुनाव हार चुकीं सुषमा खर्कवाल को भाजपा ने बनाया मेयर उम्मीदवार लखनऊ
    महाराष्ट्र: 34 NCP विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिला सकते हैं अजित पवार- रिपोर्ट अजित पवार
    TMC नेता मुकल रॉय की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला मुकुल रॉय

    विधानसभा चुनाव

    चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
    संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर को होगा शुरू, 29 दिसंबर को खत्म संसद शीतकालीन सत्र
    गुजरात: इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वोट न डालने पर जुर्माना गुजरात
    गुजरात विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान खत्म, लगभग 60.20 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025