NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा
    राजनीति

    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा

    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा
    लेखन नवीन
    May 26, 2023, 12:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा
    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दो दिवसीय मंथन

    कर्नाटक चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी शुक्रवार से इन राज्यों के लिए रणनीति बनाने के लिए 2 दिवसीय मंथन करेगी। आज पार्टी हाईकमान मध्य प्रदेश और राजस्थान की प्रदेश कांग्रेस इकाईयां के साथ चर्चा करेगा, जबकि 27 मई को छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक होगी। बता दें कि साल के अंत तक 5 राज्यों में चुनाव होने हैं।

    चुनावी रणनीतिकार सुनील कोनूगोलू भी बैठक में होंगे शामिल 

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आगामी चुनावी की तैयारियों को लेकर बैठकें होंगी। खास बात ये है कि इन बैठकों में कर्नाटक चुनाव के प्रमुख रणनीतिकार सुनील कानूगोलू भी शामिल होंगे, जो इन 3 राज्यों में पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर प्रदेश इकाइयों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

    बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव पर भी होगी चर्चा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी 2 दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पार्टी मुख्यालय में इन राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस प्रदेश इकाई के प्रमुखों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में पार्टी नेताओं के बीच तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरी 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

    कांग्रेस के लिए गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती

    आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए पार्टी गुटबाजी से निपटना एक बड़ी चुनौती है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तनातनी चल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच छिड़ी जंग भी जगजाहिर है, जबकि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच भी गुटबाजी तेज है। इसी तरह तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी को लेकर भी काफी मतभेद हैं।

    इस रणनीति को आगे बढ़ा सकती है कांग्रेस

    कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक चुनाव में भी 5 गारंटी की रणनीति का फायदा मिला था, जिसके बाद उम्मीद है कि आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस इस रणनीति को आगे बढ़ा सकती है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भाजपा से सीधी टक्कर है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस, भाजपा और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और भाजपा का गठबंधन सत्तारूढ़ है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस साल राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस साल के अंत में नवंबर और दिसंबर के बीच इन सभी राज्यों में चुनाव होने की उम्मीद है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जहां पार्टी सत्ता विरोधी लहर और गुटबाजी को दूर करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने की हरसंभव कोशिश में जुटी है, जबकि तेलंगाना और मिजोरम में भी पार्टी पूरा जोर लगाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    विधानसभा चुनाव
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं कई लोग, पढ़िए इनके बारे में    इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: समलैंगिकता पर युगांडा में मृत्युदंड समेत क्या-क्या प्रावधान हैं और अमेरिका ने क्या चेतावनी दी?  युगांडा

    कांग्रेस समाचार

    मणिपुर: गृह मंत्री की आधिकारिक बैठक में शामिल हुए संबित पात्रा, कांग्रेस ने उठाया सवाल मणिपुर
    महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश धानोरकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक महाराष्ट्र
    अशोक गहलोत और सचिन पायलट में हुई सुलह? कांग्रेस ने कहा- साथ मिलकर लड़ेंगे राजस्थान चुनाव  राजस्थान
    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  दिल्ली

    विधानसभा चुनाव

    एग्जिट पोल: कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, कांग्रेस थोड़ा आगे कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बोले- पार्टी जीतेगी 141 सीटें; मुख्यमंत्री बनने पर यह कहा कर्नाटक
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव कर्नाटक चुनाव

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में बयान देने पर खड़गे, केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज द्रौपदी मुर्मू
    अध्यादेश मामला: अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा अरविंद केजरीवाल
    नए संसद भवन के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं किया गया आमंत्रित- मल्लिकार्जुन खड़गे द्रौपदी मुर्मू

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023