NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं जापानी लोगों की ये स्वस्थ आदतें
    अगली खबर
    दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं जापानी लोगों की ये स्वस्थ आदतें

    दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं जापानी लोगों की ये स्वस्थ आदतें

    लेखन सयाली
    Apr 16, 2024
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच ज्यादातर लोगों को दिनभर थकान महसूस होती रहती है। थकान होने पर शरीर की ऊर्जा बेहद कम हो जाती है।

    ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी आदतों को अपनाएं, जो आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ऊर्जा से भर दें।

    जापान के लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए ऐसी कई स्वस्थ आदतों का पालन करते हैं। इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप भी ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

    #1

    1-मिनट तकनीक

    1-मिनट तकनीक जापानी संस्कृति की एक पुरानी रणनीति है, जो आलस को दूर करने में मदद करती है।

    इसे काइजेन तकनीक भी कहते हैं, जिसमें कहा जाता है कि अगर आप रोजाना कोई काम 1 मिनट के लिए करेंगे तो आपको उस काम की आदत लग जाएगी।

    इन्वेस्टोपेडिया के अनुसार, काइजेन तकनीक काम के माहौल को बढ़ावा देने, दैनिक दिनचर्या में सुधार करने और काम में कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहायक हो सकती है।

    #2

    अच्छी नींद लेना 

    नींद पूरी न होने पर आमतौर पर शरीर की थकावट बढ़ सकती है। इसके कारण आपकी काम करने की इच्छा भी खत्म होने लगती है।

    थकान अकसर अपर्याप्त नींद के शारीरिक परिणामों का नतीजा होती है। इसके चलते पूरे दिन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना सुनिश्चित करें।

    ऐसा करने से आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। नींद पूरी न होने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है।

    #3

    पोमोडोरो तकनीक 

    पोमोडोरो तकनीक जापान की प्रसिद्ध समय प्रबंधन की रणनीति है। इस रणनीति में 2-5 मिनट के काम के बाद 5 मिनट का ब्रेक लेना होता है।

    इस रणनीति में लगातार 4 कार्य चक्रों के बाद 15 से 30 मिनट का आराम करना शामिल है। इससे आप काम पर बेहतर तरह से ध्यान दे सकते हैं और इससे तनाव और मानसिक थकान में कम होती है।

    सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि ये 5 तरह के आराम स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

    #4

    स्वस्थ डाइट लेना 

    ऊर्जा को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है स्वस्थ भोजन करना। विटामिन, खनिज, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर पौष्टिक भोजन का सेवन थकान मिटाने में सहायता कर सकता है।

    आप डाइट में जितने ज्यादा पोषक तत्वों का सेवन करेंगे, उतने ही ऊर्जावान रहेंगे। चयापचय को बढ़ाने, भूख को रोकने और ऊर्जावान रहने के लिए प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाएं।

    सुस्ती से बचने के लिए जंक फूड और चीनी वाले भोजन से दूरी बनाएं।

    #5

    रोजाना एक्सरसाइज करना 

    नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जापानी लोगों की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा है। व्यायाम एक बेहद जरूरी गतिविधि है, क्योंकि यह शरीर के बढ़े हुए वजन को घटाने में मदद करती है।

    साथ ही इससे कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। व्यायाम करना ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखकर ऊर्जा देता है।

    जानिए अच्छे नतीजों के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स
    जापान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    स्वास्थ्य

    मोशन सिकनेस से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए इससे जुडी अहम बातें  खान-पान
    अपराजिता के फूल की चाय से मिलते हैं कई फायदे, स्वाद भी होता है लाजवाब  खान-पान
    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प  खान-पान

    स्वास्थ्य टिप्स

    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य
    इन खाद्य-पदार्थों का करें फेस क्लींजर की तरह उपयोग, चेहरे पर आएगा निखार  त्वचा की देखभाल
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा  खान-पान
    धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम  त्वचा की देखभाल

    जापान

    जापान: इस शहर में रहने के लिए मिल रहे पैसे, फिर भी कोई नहीं आ रहा जनसंख्या
    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन गिनीज बुक
    जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में शामिल, फिर भी मात्र 15 प्रतिशत आबादी के पास लाइफस्टाइल
    जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, शहर से टकराईं 1.2 मीटर ऊंची लहरें भूकंप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025