NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन
    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का निधन

    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन

    लेखन अंजली
    Dec 12, 2023
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    जापान की सबसे उम्रदराज महिला फुसा तात्सुमी का 116 साल की उम्र में निधन हो गया।

    ओसाका प्रांत के काशीवारा के एक अधिकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल, 1907 को जन्मी फुसा ने आज यानी 12 दिसंबर को एक नर्सिंग होम में अपनी आखिरी सांसें ली।

    इस नर्सिंग होम में वह पिछले कुछ दिनों से रह रही थीं और यहां के कर्मचारियों से उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।

    आइए पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कारण

    फुसा की मृत्यु का कारण

    फुसा के निधन का कारण वृद्धावस्था को बताया जा रहा है। नर्सिंग होम की एक कर्मचारी का कहना है कि फुसा बीते सोमवार (11 दिसंबर) की सुबह तक बिल्कुल ठीक थीं और उन्होंने अपनी पसंदीदा बीन पेस्ट जेली भी खाई थी।

    32 साल की उम्र में फुसा ने रयुतारो तात्सुमी नामक एक व्यक्ति से शादी की थी, जो कि एक किसान थे और दोनों के 3 बच्चे थे।

    शोक 

    ओसाका के गवर्नर ने जताया फुसा की मृत्यु का शोक  

    ओसाका के गवर्नर हिरोफुमी योशिमुरा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शोक व्यक्त किया और उस पार्टी को याद किया, जिसमें उन्होंने फुसा की लंबी उम्र का जश्न मनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वह बहुत स्वस्थ थीं।

    जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल में 119 वर्षीय केन तनाका नामक महिला की मत्यु के बाद फुसा जापान की सबसे उम्रदराज महिला बन गई थीं।

    केन तनाका

    2019 में केन तनाका को मिला था दुनिया की सबसे जीवित उम्रदराज महिला का खिताब

    साल 2019 में गिनीज बुक ने केन तनाका को दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति के खिताब से सम्मानित किया था। तब उनकी उम्र 116 साल की थी।

    केन का जन्म 2 जनवरी, 1903 में हुआ था। उन्होंने हिडेओ तनाका से साल 1922 में शादी की और उनके 4 बच्चे थे।

    हालांकि, साल 2022 में उनकी मृत्यु के बाद वर्तमान में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का खिताब स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं।

    मारिया

    22 सालों से नर्सिंग होम में रह रहीं हैं मारिया 

    गिनीज बुक के मुताबिक, मारिया का जन्म 4 मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था।

    इसके बाद 88 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ स्पेन आ गईं थीं। यहां पिछले 22 सालों से वह रेसिडेंसिया सांता मारिया डेल तुरा नामक नर्सिंग होम में रह रही हैं।

    यहां के लोगों का कहना है कि मारिया की इतनी उम्र होने के बावजूद उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक है और वह सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं।

    जानकारी

    पारंपरिक रूप से लंबे समय तक जीते हैं जापानी लोग

    जापानी लोग पारंपरिक रूप से लंबी उम्र तक जीते हैं और सबसे उम्रदराज व्यक्तियों की सूची में भी हावी रहते हैं। हालांकि, अब जापानी लोग अपने खान-पान की आदतों की वजह से मोटापे के भी शिकार हो रहे हैं।

    इसका कारण है कि अब जापान में लोग मछली, चावल, सब्जियां और कम वसा वाले भोजन से ज्यादा जंक फूड का अधिक सेवन करने लगे हैं।

    चाहें जो भी हो जापान में पारंपरिक रूप से आयु को सम्मान दिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    जापान

    जापान में टला बड़ा हादसा, रनवे पर पास आकर आपस में टकराने से बचे 2 विमान टोक्यो
    आइकॉनिक कार: मित्सुबिशी पजेरो ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की रही थी पसंदीदा गाड़ी  मित्सुबिशी
    जापान: प्रशिक्षण के दौरान जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: बेटे ने 30 साल तक छिपाई मां की मौत की खबर, उठाता रहा सरकारी लाभ अमेरिका

    गिनीज बुक

    बिहार: युवक ने लकड़ी की सबसे छोटी चम्मच बनाकर बनाया रिकॉर्ड; जानिए इसका आकार बिहार
    अमेरिका: व्यक्ति ने बिना रुके 13 घंटे से ज्यादा समय तक करतब दिखाकर बनाया रिकॉर्ड अमेरिका
    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर प्रतीक ने 1 मिनट में 84 पुश-अप्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ब्राजील: गुड्डे से शादी करने वाली महिला बनने वाली है उसके दूसरे बच्चे की मां ब्राजील
    लंदन: नीलामी में लगभग 20 करोड़ रुपये में बिका प्राचीन मक्का केंद्रित नक्शा लंदन
    युवक ने अपने मुंह से गर्लफ्रेंड के मुंह में डाला गोलगप्पे का पानी, लोगों बोले- घिनौना  सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025