NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, शहर से टकराईं 1.2 मीटर ऊंची लहरें
    अगली खबर
    जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, शहर से टकराईं 1.2 मीटर ऊंची लहरें
    जापान में भूकंप के बाद सुनामी आई

    जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, शहर से टकराईं 1.2 मीटर ऊंची लहरें

    लेखन महिमा
    Jan 01, 2024
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    जापान में बड़े स्तर का भूकंप आया है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।

    भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रांत के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

    बता दें कि जापान में गुरुवार को भी 2 भूकंप आए थे। इनमें पहले भूकंप की तीव्रता 6.5, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई थी।

    भूकंप

    एक के बाद एक, भूकंप के कई झटके लगे

    भूकंप का केंद्र इशिकावा प्रांत के नोटो में रहा। यहां 5.7 तीव्रता का पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:06 बजे महसूस किया गया। JMA ने कहा कि देश में 4.0 तीव्रता से ऊपर के कुल 21 भूकंप आए।

    इनमें सबसे बड़ा भूकंप 7.6 तीव्रता का था, जिसके बाद सुनामी का खतरा बढ़ गया और कई चेतावनियां जारी की गईं।

    बड़े भूकंपों के बाद प्रभावित इलाकों और आसपास लगभग 33,500 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

    भूकंप

    वाजिमा शहर से टकराईं सुनामी की लहरें

    JMA ने इशिकावा प्रांत में वाजिमा शहर के तट से 1.2 मीटर की लहर टकराने की पुष्टि की है।

    इसके अलावा उसने अनुमान लगाया है कि 5 मीटर ऊंची सुनामी इशिकावा प्रांत के नोटो की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

    सुनामी की चेतावनी के बाद शाम करीब 4:10 बजे तक इस प्रांत के लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

    भूकंप के केंद्र के आसपास कई प्रमुख राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं।

    जानकारी

    घातक सुनामी आने की आशंका

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र के लगभग 300 किलोमीटर (190 मील) के भीतर स्थित जापानी तटों पर घातक सुनामी आने की संभावना है।

     असर

    भूकंप से कई घर तबाह, हाई-स्पीड ट्रेनों पर रोक

    भूकंप से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कई घर टूट हुए नजर आ रहे हैं। टूटे हुए घरों में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    इस शक्तिशाली भूकंप के बाद इशिकावा प्रांत में सभी हाई-स्पीड ट्रेनें रोक दी गई हैं।

    बता दें कि दिसंबर में कई बार आए भूकंप के झटकों से जापान दहला था।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें भूकंप का असर

    輪島に住む親友から届きました。
    皆さん、被災地を助けてあげて!#輪島#地震 pic.twitter.com/7tXFKRgJRi

    — 葉っぱ (@mineto1214) January 1, 2024

    निर्देश  

    लोगों से ऊंचाई पर जाने के लिए कहा गया

    प्रभावित निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। ब्रॉडकास्टर NHK पर एक व्यक्ति ने कहा, "हमें अहसास है कि आपका घर, आपका सामान सभी आपके लिए कीमती हैं, लेकिन आपका जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। जितना संभव हो सके, उतनी ऊंचाई पर जाएं।"

    बता दें कि जापान में सख्त निर्माण नियम हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इमारतें मजबूत भूकंपों का सामना कर सकें। इसके साथ ही नियमित रूप से आपातकालीन अभ्यास आयोजित होते हैं।

    परमाणु 

    सरकार ने कहा- सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्र सामान्य 

    सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा, "इसकी पुष्टि हो गई है कि शिका परमाणु ऊर्जा संयंत्र (इशिकावा में) और अन्य स्टेशनों पर अब तक कोई असामान्यता नहीं है।"

    बता दें कि भूकंप के बाद जापान के होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में अनियमितता की जांच की।

    कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के एक प्रवक्ता ने भी कहा कि उसके परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में फिलहाल कोई असामान्यता नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    जानकारी

    दिसंबर में भी कई बार आया था भूकंप

    बता दें कि 28 दिसंबर को जापान में भूकंप के 2 झटके महसूस किये गए थे। इससे पहले 26 दिसंबर को जापान के इजू आइलैंड और 27 दिसंबर को होक्काइडो में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    भूकंप
    सुनामी

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    जापान

    जापान: प्रशिक्षण के दौरान जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: बेटे ने 30 साल तक छिपाई मां की मौत की खबर, उठाता रहा सरकारी लाभ अमेरिका
    जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  पठान फिल्म
    जापान एयरलाइंस ने शुरू की अनोखी सेवा, यात्रियों को किराए पर उपलब्ध करा रही कपड़े  यात्रा

    भूकंप

    दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके दिल्ली
    अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके उत्तर भारत में क्यों महसूस किए गए?  उत्तर भारत
    उत्तराखंड: चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, 3.3 दर्ज की गई तीव्रता उत्तराखंड
    जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का खतरा नहीं जापान

    सुनामी

    इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची, राहत और बचाव कार्य जारी इंडोनेशिया
    इंडोनेशिया: रॉक कॉन्सर्ट में लोग कर रहे थे मस्ती तभी अचानक आ गई सुनामी, देखें वीडियो इंडोनेशिया
    प्रशांत महासागर में 7.5 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी जापान
    तुर्की और ग्रीस में शक्तिशाली भूकंप से 22 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल ग्रीस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025