NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा 
    अगली खबर
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा 

    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा 

    लेखन सयाली
    Feb 25, 2024
    06:30 am

    क्या है खबर?

    अति हर चीज की बुरी मानी जाती है। ठीक ऐसा ही प्रोटीन के साथ है। सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करना अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

    नेचर मेटाबोलिज्म जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अधिक प्रोटीन का सेवन आपकी धमनियों को नुकसान पहुंचता है।

    इसके चलते यह सुनिश्चित करें कि आप सुबह संतुलित मात्रा में प्रोटीन खा रहे हैं।

    #1

    ज्यादा प्रोटीन धमनियों को करता है प्रभावित

    अध्ययन के अनुसार, अत्यधिक प्रोटीन के सेवन और एथेरोस्क्लेरोसिस के बीच सीधा संबंधन है। धमनी के भीतर और आसपास जमी वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों को एथेरोस्क्लेरोसिस या प्लाक कहा जाता है।

    यह धमनियों के सिकुड़ने का कारण बन सकता है, जिस कारण रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है और यह धमनियों के फटने का कारण भी बन सकता है।

    अगर आपके दैनिक कैलोरी सेवन का 22 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रोटीन है तो प्लाक का खतरा रहता है।

    #2

    अत्यधिक प्रोटीन दिल के लिए है नुकसानदेह 

    दिल के स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रोटीन सेवन का प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे प्रोटीन का स्रोत, आपके आहार की संपूर्ण गुणवत्ता और व्यक्तिगत कारण। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन हृदय रोग के बढ़ते जोखिम का कारण बनता है।

    प्रोटीन स्रोतों में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, इन्हें डाइट का हिस्सा बनाने से हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    हालांकि, प्रोटीन को अन्य पोषक तत्वों के साथ मिलाकर खाने से लाभ मिलते हैं।

    #3

    शरीर के लिए प्रोटीन का स्वस्थ स्तर क्या है?

    अनुशंसित आहार भत्ता (RDA) शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 से 1.0 ग्राम प्रोटीन के सेवन का सुझाव देता है। यह महिलाओं के लिए औसतन लगभग 46-50 ग्राम और पुरुषों के लिए 56 ग्राम है।

    हालांकि, उम्र और जीवनशैली जैसे कारकों के आधार पर लोगों की प्रोटीन की जरूरत अलग-अलग होती है। जब प्रोटीन की जरूरतें पूरी हो जाती हैं तो अतिरिक्त का उपयोग ऊर्जा के लिए किया जाता है या यह वसा बनकर जमा हो जाता है।

    #4

    अत्यधिक प्रोटीन के शरीर पर अन्य नकारात्मक प्रभाव 

    ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे शरीर को कई नुकसान पहुंचते हैं।

    1- इससे वजन बढ़ना, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे सूजन, कब्ज और असुविधा हो सकती है।

    2- यह किडनी की पथरी का कारण बनता है। यह किडनियों को कमजोर करता है और इनकी कार्यप्रणाली को खराब कर सकता है।

    3- ज्यादा प्रोटीन से हृदय रोग और यहां तक ​​कि कुछ प्रकार के कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।

    जानकारी

    स्वस्थ प्रोटीन के बढ़िया स्त्रोत 

    दालें, दही, पनीर, सोयाबीन, राजमा, चिया सीड,क्विनुआ, मूंगफली, बादाम और छोले प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    खान-पान

    हाथ से खाना बनाम चम्मच का उपयोग: जानिए कैसे करना चाहिए भोजन लाइफस्टाइल
    मशरूम गलौटी कबाब मोह लेगा मेहमानों का मन, घर पर ऐसे बनाएं रेसिपी
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य
    रोजाना शरीर को मिल रहे हैं सभी विटामिन? ऐसे करें सुनिश्चित  स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    हार्मोनल असंतुलन को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    भारत में कैंसर से एक साल में 9.3 लाख मौतें, एशिया में दूसरे स्थान पर- लैंसेट कैंसर
    घर पर पपीता से बनाएं लड्डू, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता रेसिपी
    आंखों में महसूस हो रही है जलन? जानिए इसका कारण और समाधान लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    घर पर ऐसे बनाएं रागी का सूप, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता  खान-पान
    येलो टी पीना पसंद है? जानिए इसका इतिहास और स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    नाश्ते में चाय-परांठा खाना है पसंद? इसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    रात को किस समय भोजना करना चाहिए? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025