NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प 
    अगली खबर
    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प 

    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प 

    लेखन सयाली
    Feb 23, 2024
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    मक्खन खान-पान में बेहद पसंद किया जाने वाला पदार्थ है। इसे लोग ब्रेड पर लगाने के साथ-साथ हर व्यंजन में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

    हालांकि, इसके अत्याधिक सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, मक्खन में वसा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

    ऐसे में आप स्वस्थ रहने के लिए मक्खन के इन विकल्पों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    #1

    एवोकाडो

    एवोकाडो एक सुपर-फूड है, जिसमे स्वस्थ वसा और लगभग 20 विटामिन और खनिज होते हैं। मसले हुए एवोकाडो को मक्खन की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विशेष रूप से चॉकलेट या कोको वाले व्यंजनों में अच्छा लगता है।

    इसकी मलाईदार बनावट और बढ़िया स्वाद चॉकलेट की मिठास के साथ मेल खाता है। एक अध्ययन से पता चला है कि डाइट में हर हफ्ते 14 एवोकाडो का सेवन करने से आपकी शारीरिक गतिविधि 27 प्रतिशत बढ़ जाती है।

    #2

    जैतून का तेल

    जैतून का तेल सलाद ड्रेसिंग और खाना बनाने के लिए एक लोकप्रिय पदार्थ है। इसके उपयोग से आप बेकिंग भी कर सकते हैं। हृदय के लिए स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।

    इनमें दिल की सुरक्षा और कैंसर रोधी गुण होते हैं। आप मक्खन की बजाय जैतून के तेल को इस्तेमाल करें।

    बता दें कि इस तेल का एक अलग-सा स्वाद होता है, जो खाने के स्वाद पर कुछ मात्रा में प्रभाव डालता है।

    #3

    दही

    आप मक्खन की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही (विशेष रूप से ग्रीक दही) गाढ़ा होता है, जो आपको मक्खन जैसी वसा के साथ मुंह में वही मलाईदार अहसास देता है।

    किसी रेसिपी में मक्खन की जगह आधी मात्रा में दही का उपयोग करें, वहीं दूसरा आधा भाग जैतून के तेल का हो सकता है। ¾ कप ग्रीक दही में 15 ग्राम प्रोटीन होता है, जो व्यंजनों में प्रोटीन बढ़ाता है।

    #4

    मीसे हुए केले 

    केले अपने पोटेशियम युक्त होने के लिए जाने जाते हैं। 1 कप मसले हुए केले में 734 मिलीग्राम या लगभग 17 प्रतिशत पोटेशियम का दैनिक मूल्य होता है।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, केले में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। बेकिंग में केले मक्खन की मलाईदार बनावट के लिए विकल्प की तरह उपयोग हो सकते हैं।

    अपने खाने में केवल आधी मात्रा में वसा पाने के लिए मीसे हुए केले का इस्तेमाल करें।

    #5

    नट बटर 

    मूंगफली, बादाम, या काजू जैसे मेवों से बना मक्खन खाने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह मक्खन से ज्यादा स्वस्थ और पौष्टिक होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है।

    आप इनका सेवन ब्रेड पर लगाकर या दूध में मिलाकर कर सकते हैं। अगर आप इसका प्रयोग बेकिंग के लिए करते हैं तो आधी मात्रा में मक्खन और आधी मात्रा में नट बटर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    आपदा प्रभावित क्षेत्र में तुरंत इलाज की व्यवस्था करेगा यह अस्पताल, जानिए इसकी खासियत स्वास्थ्य मंत्रालय
    हार्मोनल असंतुलन को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    भारत में कैंसर से एक साल में 9.3 लाख मौतें, एशिया में दूसरे स्थान पर- लैंसेट कैंसर
    घर पर पपीता से बनाएं लड्डू, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता रेसिपी

    खान-पान

    इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में शामिल करें एवोकाडो, आसान हैं रेसिपी  रेसिपी
    वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से अजवाइन का करें सेवन  वजन घटाना
    सोते वक्त चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण  स्वास्थ्य टिप्स
    हाथ से खाना बनाम चम्मच का उपयोग: जानिए कैसे करना चाहिए भोजन लाइफस्टाइल

    डाइट

    जन्मदिन विशेष: रणबीर कपूर फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करते हैं पालन रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: मौनी रॉय फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन मौनी रॉय
    लौंग की चाय से करें दिन की शुरुआत, स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    कीटो बनाम इंटरमिटेंट फास्टिंग: जानिए वजन घटाने में कौन-सी डाइट है ज्यादा प्रभावी  लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025